भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अपने पूरे शबाब पर है। इसका सबसे बड़ा कारण टीम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। ये चाहे बल्लेबाजी की नजर से देखें या गेंदबाजी की नजर से टीम के कॉम्बिनेशन में जबरदस्त विविधता है। लेकिन यहां कुछ चीजें हैं तो टीम को विश्व कप से पहले जरूर चिंतित करती नजर आती है।
भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी से टीम को हो सकती है चिंता
चिंता की सबसे बड़ी बात भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी है। जिसमें पिछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह लगातार शानदार कर रहे हैं, लेकिन उनके साथी गेंदबाजों में कुछ समस्या नजर आती है।

जसप्रीत बुमराह के जोड़िदार भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन ऐसा नहीं कहा जा सकता है जैसा बुमराह का रहा हो। भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल होना पड़ा था जिसके बाद उन्हें फॉर्म और फिटनेस दोनों को लेकर दिक्कते हुई।
पिछले एक साल में भुवी का प्रदर्शन रहा है अस्थिर
इस साल भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा है कि उनकी यहां पर तारीफ की जा सके। वैसे ये बात और है कि भुवनेश्वर कुमार की काबिलियत पर कोई सवाल नहीं कर सकता है।

एक जबरदस्त स्विंग गेंदबाज जो टीम की सबसे बड़ी मजबूत कड़ी है लेकिन भुवी ने इस साल खेले 14 वनडे मैचों में केवल 11 विकेट ही हासिल किए हैं जो कुछ ना कुछ चिंता जरूर पैदा करती है।
भुवनेश्वर कुमार फॉर्म और फिटनेस से रहे परेशान
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाला विश्व कप सिर पर है। और भारतीय टीम के गेंदबाजी ब्रिगेड की सबसे बड़ी ताकत भुवनेश्वर कुमार के जल्द ही फॉर्म में लौटने की कामना हर कोई करना चाहेगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हाल ही में गेंदबाजी को लेकर कहा कि “बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज वनडे क्रिकेट में अपने मेरिट पर नजर नहीं आ रहा है। हां, भुवनेश्वर कुमार ने हाल के समय अच्छा किया है लेकिन 50 ओवर की क्रिकेट में भुवी की गेंदबाजी का मैंने उतना आनंद नहीं लिया।”
संजय मांजरेकर ने भुवी की गेंदबाजी पर जतायी चिंता
“वो(भुवी) अपनी हालिया चोट और उसके प्रभाव के दृष्टिकोण से मुझे परेशान करता है। हम जानते हैं कि सफेद गेंद ज्यादा स्विंग नहीं करती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि भुवनेश्वर कुमार को डेक हिट गेंदबाज बनाना चाहिए।”

संजय मांजरेकर ने कहा कि “हम सभी में प्राकृतिक उपहार के रूप में जो कुछ आता है उसकी सराहना और मूल्यों की की सराहना करने की प्रवृत्ति रखते हैं तो ऐसा लगता है जैसे भुवनेश्वर कुमार के साथ भी वहीं हुआ है।”
” वो बस अपनी उसी गेंद को पाने की कोशिश नहीं कर रहा है ये पूरी स्विंग गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं। ये निराशाजनक है क्योंकि जब मुंबई में गेंद स्विंग नहीं हो रही थी तो उन्होंने कुछ गेंदों पर बल्लेबाज को मुश्किल में डाला था।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विश्व कप 2019 से पहले भारतीय टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार बने परेशानी का कारण, देखें आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.