इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भारत के लोगो के लिए एक त्यौहार की तरह है. इस आईपीएल त्यौहार का भारत के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं.
वैसे आईपीएल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है. अब चार-पांच महीनों बाद ही आईपीएल 2019 का आयोजन होना है. इसी बीच आईपीएल 2019 को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं.
नीलामी 10 बजे से नहीं बल्कि 3 बजे से होगी शुरू

इसी बीच खबर आई हैं, कि आईपीएल 2019 की नीलामी सुबह 9 या 10 बजे से शुरू नहीं होगी, बल्कि आईपीएल 2019 की नीलामी 3 बजे से शुरू होगी.
अबतक हर सीजन में आईपीएल की नीलामीयां सुबह 9 या 10 बजे से शुरू हुई है, लेकिन आईपीएल 2019 की नीलामी पहले बार दिन में 3 बजे से शुरू होगी. यह नीलामी रात 9.30 तक चलेगी.
इस वजह से बदला गया नीलामी का समय

आपकों बता दें, कि आईपीएल 2019 की नीलामी को 3 बजे से करने का फैसला, इसलिए लिए गया है, क्योंकि बीसीसीआई प्रासरणकर्ता चाहते हैं, कि इस नीलमी को ज्यादा से ज्यादा लोग लाइव देखे.
दिन में लोग अपने काम पर चले जाते हैं, लेकिन बीसीसीआई का अनुमान हैं, कि शाम को सभी अपने घर पर बैठकर इस नीलामी को देख सकते हैं.
वहीं बीसीसीआई ने इस नीलामी का समय इस वजह से भी बदला हैं, क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन का खेल 18 दिसंबर को ही खेला जाना हैं. यह पांचवे दिन का खेल करीब 1.30 तक रहेगा, इसलिए बीसीसीआई ने इस नीलामी के समय में बदलाव कर दिया हैं.
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने अपने एक बयान में कहा, “आईपीएल 2019 की नीलामी दूसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन के खेल से टकराव खा रही हैं. हम चाहते हैं की सभी नीलामी को देखे, इसलिए इसके समय पर बदलाव किया जा रहा हैं.”
18 दिसंबर को जयपुर में होने वाली है आईपीएल 2019 की नीलामी

18 दिसंबर को जयपुर में आईपीएल 2019 की नीलामी होगी. बता दें, कि आईपीएल 2018 की नीलामी 27 व 28 जनवरी को बैंगलौर में हुई थी, लेकिन इस बार की नीलामी को जयपुर में रखा गया हैं.
आईपीएल 2018 में मेघा नीलामी थी, इसलिए यह नीलामी दो दिन तक चली थी, लेकिन आईपीएल 2019 की नीलामी सिर्फ एक दिन ही चलेगी, क्योंकि यह मेघा नीलामी नहीं हैं. इसमें कुछ ही खिलाड़ियों की बोली लगेगी.
आईपीएल 2019 के देश से बाहर होने की संभावना

बता दें, कि 23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो सकता हैं. आईपीएल 2019 में भारत देश से बाहर हो सकता है. दरअसल, भारत में अगले साल आम चुनाव होने है और चुनाव के दौरान ही आईपीएल का 12वां सीजन शुरू होगा, जिससे आईपीएल की तरीकों व चुनाव की तरीकों में टकराव होगा और इसे ही देखते हुए यह माना जा रहा है, कि आईपीएल का पूरा टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका या युएई में शिफ्ट किया जा सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019 की नीलामी का बदला समय, अब यहाँ और इस समय होगी नीलामी appeared first on SportzWiki Hindi.