Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत नहीं बल्कि इस देश को एबी डीविलियर्स ने बताया विश्वकप 2019 का प्रबल दावेदार

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में अगले साल होने वाले विश्व कप को लेकर अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा हुआ है। इस दौरान अब धीरे-धीरे विश्व कप की दावेदार टीमों के बारे में चर्चा का बाजार गर्म होता जा रहा है। जिसमें हर कोई अपनी-अपनी फेवरेट टीम के बारे में बता रहा है।

विश्व कप 2019 की हर कोई बता रहा है अपनी दावेदार टीम

इसमें वैसे अधिकतर क्रिकेट पंडित और पूर्व क्रिकेटर के साथ ही क्रिकेट फैंस भी भारत और इंग्लैंड की टीम को विश्वकप 2019 की सबसे दावेदार टीमों में से मान रहे हैं।

ICC launches ticket resell facility for World Cup-2019

कोई इंग्लैंड को प्रबल दावेदार बता रहा है तो कोई भारत को मोस्ट फेवरेट बता रहा है। क्योंकि इन दिनों ये दोनों ही टीमें सबसे शानदार लय में नजर आ रही हैं।

एबी डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका को माना सबसे फेवरेट

वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने विश्व कप की दावेदार टीम के बारे में अपनी राय दी है, लेकिन उन्होंने भारत या इंग्लैंड को नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप की फेवरेट टीम करार दी है।

एबी डीविलियर्स ने कहा कि

“मुझे लगता है कि प्रोटियाज टीम विश्व कप के लिए बहुत अच्छी दिख रही है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सीरीज जीती है साथ ही दूसरी सीरीज भी जीती हैं।इससे मुझे खिताब के लिए ये एक अच्छा शॉट दिखता है। गेंदबाज असाधारण दिख रहे हैं, लेकिन इंग्लैंड में हमें बल्लेबाजों की फॉर्म की जरूरत होगी।”

संन्यास के फैसले के बाद परिवार के साथ समय बिता कर हूं खुश

दक्षिण अफ्रीका को फेवरेट बताने के बाद एबी डीविलियर्स ने अपने रिटायरमेंट के सवाल पर कहा कि “मैं बहुत खुश हूं, मुझे अपने दिल में बहुत खुशी महसूस होती है और ये महत्वपूर्ण है। “

“मेरी पत्नी, मेरे बच्चे, मेरे माता-पिता, मेरे भाई के साथ रिश्ते मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं और ये पिछले कुछ सालों में असाधारण रूप से अच्छा रहा है। ऐसे में मैं बहुत खुश इंसान हूं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारत नहीं बल्कि इस देश को एबी डीविलियर्स ने बताया विश्वकप 2019 का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.