Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के मैनेजर ने किया साफ़, धोनी नहीं लेंगे विश्व कप 2019 से पहले संन्यास

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में ड्राप कर दिया गया था. इसके साथ ही उनके संन्यास की खबरें भी तेज हो रही थी.

साथ ही एमएस धोनी के चुनाव लड़ने की खबरें भी आ रही थी, लेकिन अब इसी बीच सभी मुद्दों के लिए एमएस धोनी के कॉमिर्शीयल मैनेजर अरुण पांडे ने गल्फ न्यूज़ को एक बयान दिया हैं.

धोनी खेलेंगे 2019 विश्व कप 

एमएस धोनी के कॉमिर्शीयल मैनेजर अरुण पांडे ने गल्फ न्यूज़ को दिए गये अपने एक बयान में कहा, “विश्व कप 2019 खेलने का सपना धोनी बहुत लम्बे समय से देख रहे हैं. अपने इसी सपने की वजह से उन्होंने लिमिटेड ओवर्स की कप्तानी छोड़ी थी. वह विश्व कप 2019 तक अपनी क्रिकेट को जारी रखना चाहते हैं. उनका फिलहाल एकमात्र सपना विश्व कप 2019 खेलना हैं.

वह 2019 विश्व कप में एक खिलाड़ी के साथ-साथ एक मेंटोर की भूमिका भी निभा सकते हैं. वह युवा खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं. साथ ही वह कप्तान विराट कोहली को काफी अच्छे आईडिया भी दे सकते हैं. 

चुनाव लड़ने का फिलहाल कोई विचार नहीं 

एमएस धोनी के लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें को लेकर अपने बयान में कहा, “यह पूरी तरह से लोगो का सिर्फ एक अनुमान है. फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं हैं. 

एमएस धोनी के टी-20 टीम से बाहर होने पर विराट कोहली ने अपने बयान में कहा था, “धोनी अभी भी इस भारतीय टीम का एक बहुत ही अभिन्न अंग है. चयनकर्ता फिलहाल इस बात को महसूस कर रहे है, कि टी-20 प्रारूप में भारत के पास ऋषभ पंत जैसे कई युवा खिलाड़ी आ रहे हैं. उन्हें मौका देना जरुरी हैं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post धोनी के मैनेजर ने किया साफ़, धोनी नहीं लेंगे विश्व कप 2019 से पहले संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.