वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए आईसीसी महिला विश्व टी-20 का खिताबी मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच शनिवार को खेला गया और इसी दिन मैच से ठीक पहले आईसीसी की तरफ से एक बड़ी घोषणा की गई।
आईसीसी विश्व टी-20 अब हो गया आईसीसी टी-20 विश्व कप
इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्सिल ने शनिवार को आईसीसी विश्व टी-20 को लेकर एक बड़ी घोषणा करते हुए 2020 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले विश्व टी-20 को पर बड़ा फैसला लिया है।

ऑस्ट्रेलिया में 2020 में आईसीसी विश्व टी-20 को आईसीसी ने अब नाम बदलकर आईसीसी टी-20 विश्व कप नाम रख दिया है। और अब आईसीसी विश्व टी-20, आईसीसी टी-20 विश्व कप के नाम से जाना जाएगा।
2020 में ऑस्ट्रेलिया में होनी है आईसीसी टी-20 विश्व कप
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2020 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होना है और पुरुष और महिला दोनों टी-20 विश्व कप की तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है।
Australia's men’s and women’s stars are counting down to 2020 and are inviting you to be a part of the #T20WorldCup!
Register now
https://t.co/jNeLLXnovH pic.twitter.com/mcycKpc35j
— ICC (@ICC) November 23, 2018
साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले महिला और पुरूष आईसीसी टी-20 विश्व कप के तारीखों की घोषणा करते हुए महिला टी-20 विश्व कप को फरवरी-मार्च में रखा तो वहीं पुरुष टी-20 विश्व कप को अक्टूबर-नवंबर में करने का फैसला किया है। जो ऑस्ट्रेलिया के 8 शहरों के 13 मैदानों में खेले जाएंगे।
महिला और पुरुष टी-20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 में 21 फरवरी को शुरू होगा। जिसकी समाप्ति अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानि 8 मार्च को होगी। महिला विश्व कप में 10 टीमें भाग लेंगी जिनके बीच 23 मैच खेले जाएंगे।

तो वहीं पुरुषों के टी-20 विश्व कप को इसी साल अक्टूबर-नवंबर में रखा है। जिसका आगाज 18 अक्टूबर को होगा और खिताबी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। इसमें 16 टीमें खेलती नजर आएंगी जिनके बीच फाइनल के साथ ही 45 मैच खेले जाएंगे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 2020 में होने वाले आईसीसी विश्व टी-20 की डेट हुई घोषित, जाने कब और कहां होगा ये महामुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.
