Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला विश्व टी20- इंग्लैंड महिला टीम की शानदार जीत के बाद कप्तान हैथर नाइट ने कही ये बड़ी बात

50-50 ओवर की महिला क्रिकेट विश्व कप चैंपियन टीम इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का आईसीसी महिला विश्व टी20-2018 में भी जबरदस्त प्रदर्शन जारी है और उन्होंने सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराकर एक बार फिर से फाइनल में जगह बना ली है।

इंग्लैंड महिला टीम ने जीत के साथ बनायी खिताबी मुकाबले में अपनी जगह

एंटिगुआ के सर विव रिचर्डसन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय महिला टीम की एक जबरदस्त लय में चल रही टीम के साथ इंग्लैंड महिला टीम का मुकाबला था।

ऐसे में इस मुकाबले को एक टक्कर का मैच माना जा रहा था लेकिन इंग्लिश टीम ने पहले गेंदबाजी और उसके बाद बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक आसान जीत के साथ खिताबी मुकाबले के लिए अपना नाम लिखना लिया।

इंग्लिश महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को दी 8 विकेट से शिकस्त

महिला विश्व टी-20 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। और भारत ने निर्धारित 20 ओवर खेले बिना ही 112 रनों पर ऑल आउट हो गई।

इसके बाद इंग्लिश टीम 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। इंग्लिश टीम की सलामी बल्लेबाज डेनियल वाएट और टी. बेमाउंट तो कुछ खास नहीं कर सकी लेकिन इसके बाद आन्या जोंस और नटालिया सीवर ने शानदार साझेदारी कर अपनी टीम के 8 विके से जीत दिलाई।

इंग्लिश कप्तान हैथर नाइट ने पूरी टीम को दिया जीत का श्रेय

शानदार जीत के बाद इंग्लिश कप्तान हैथर नाइट ने कहा कि “ये मैच पावर प्ले में थोड़ा सा उनकी तरफ था लेकिन स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी कर हमें मैच में वापसी करवा दी। क्रिस्टी ने अपने पहले ही दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। सोफी ने एक युवा स्पिनर के तौर पर बहुत अच्छी क्वालिटी दिखायी जो पिछले साल उनके लिए सही नहीं रहा था। “

हैथर ने आगे कहा कि “मुझे लगता है आन्या ने तो मुझे मार ही दिया। मुझे लगता है जब हम यहां आए तो सेंट लुसिया की परिस्थितियां बहुत मुश्किल हो चुकी थी। इसमें कोई चिंता की बात नहीं है( सलामी बल्लेबाजों के जल्द आउट होने पर), फाइनल एक बहुत बड़ा मैच होने जा रहा है। उम्मीद हैं कि वहां पर हमें एक बढ़िया वातावरण मिलेगा और एक अच्छा क्रिकेट मैच देखने को मिलेगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post महिला विश्व टी20- इंग्लैंड महिला टीम की शानदार जीत के बाद कप्तान हैथर नाइट ने कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.