इनदिनों भारतीय महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज की धरती में टी-20 विश्व कप खेल रही हैं. इस विश्व कप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल जीत लिया हैं. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को पहले टी-20 मैच में जहां 34 रन से हराया था. वहीं पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से हराया था.
विराट ने भारतीय महिला टीम को सपोर्ट करने की चलाई मुहीम

इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम को चीयर करने की मुहीम चलाई हैं. उनकी इस मुहीम में अपील की गई हैं, कि सभी प्रशंसक भारत की जर्सी पहनकर हाथ मोड़कर पोज दे.
विश्व कप को भारत लाने का एक अच्छा समय

विराट कोहली ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “हम सेमीफाइनल में पहुंच रहे हैं और अब टीम इंडिया के पास विश्व कप को भारत लाने का एक अच्छा समय है. #JerseyKnowsNoGender की मैं एक नई मुहीम की शुरूआत कर रहा हूं और इस मुहीम से जुड़ने के लिए ऋषभ पंत, सुनील क्षेत्री और सायना नेहवाल को जोड़ रहा हूं. आप लोगो से भी कहूँगा, कि अपनी जर्सी पहनें और उन्हें चीयर करने का पोज दे.”
We’re on our way to the semi-finals.. and it’s time to back Team India to bring home the World Cup! #JerseyKnowsNoGender
I nominate @RishabPant777, @NSaina, @chetrisunil11 and all of you to join in. Wear your jerseys and strike the pose to cheer them on!@Uber_India #WT20 pic.twitter.com/cVFhOYjXfX
— Virat Kohli (@imVkohli) November 15, 2018
जर्सी जेंडर नहीं देखती

विराट कोहली ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “मुझे हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर गर्व हैं. इस जर्सी में अपने देश का प्रतिनधित्व करना हमेशा गर्व का पल होता हैं. यह जर्सी को मतलब नहीं है, कि आप कौन हैं, कहाँ से आये हैं और आपका क्या जेंडर हैं.
आप सभी अपनी बाहें मोड़े और भारतीय टीम को वेस्टइंडीज की धरती पर हो रहे विश्व कप में सपोर्ट करे, मैं इस नई मुहीम के लिए ऋषभ पंत, सुनील क्षेत्री और सायना नेहवाल को जोड़ रहा हूं और इस मुहीम की शुरूआत कर रहा हूं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम को सपोर्ट करने के लिए विराट कोहली ने किया ये दिल जीतने वाला काम appeared first on SportzWiki Hindi.

