स्पोर्ट्स डेस्क। कल रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया जिसमे भारतीय टाइम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज में हरा दिया और जीत की ट्रॉफी अपने नाम की।
दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत को बेहतर विकेटकीपर मानता है भारत का ये पूर्व कप्तान
गौतम गंभीर ने छोड़ी दिल्ली रणजी टीम की कमान,इस युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिया और तीन विकेट लिए। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने डैरेन ब्रावो, रोमन पॉवेल और कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट को पवेलियन का रास्ता दिखाया और इस दौरान कुलदीप ने टी-20 क्रिकेट में विकेटों का शतक भी पूरा कर लिया।
इसके साथ ही कुलदीप भारत के लिए सबसे कम मैचों में टी-20 में 100 विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। विकेटों का शतक लगते ही यादव ने गेंदबाज अमित मिश्रा की बराबरी कर ली जिन्होंने 75 मैचों में टी-20 विकेटों का शतक पूरा किया था।
कुलदीप ने टी-20 में 100 विकेट केवल 75 मैच की 74 पारियों में गेंदबाजी करते हुए लिए हैं। उनका औसत 19.75 और इकोनॉमी 7.41 रही है। शानदार फॉर्म में चल रहे कुलदीन ने इस साल वन-डे में भी 45 विकेट लिए और शानदार प्रदर्शन किया है। वन-डे में विकेट लेने के मामले में कुलदीप अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (48) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
Herald