केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. वह दो मैचों में 13.5 की औसत से मात्र 27 रन बना पाये थे.
प्रतिभावान बल्लेबाज केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ भी बुरी तरह फेल हुए थे, उनके लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टी-20 की टीम से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह टीम में नये खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता हैं.
श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर उभरते हुए युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए जब भी मौका मिला है, तो शानदार प्रदर्शन किया हुआ हैं. वही घरेलू क्रिकेट में भी वह लगातार रन बना रहे हैं. आईपीएल 2018 में भी श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था.
श्रेयस अय्यर एक स्पेशलिस्ट नंबर-4 के बल्लेबाज हैं और केएल राहुल की जगह भारत को भी नंबर-4 का ही एक खिलाड़ी चाहिए, इसलिए श्रेयस अय्यर, राहुल की जगह के लिए सबसे उपयुक्त बल्लेबाज हो सकते हैं.
नितीश राणा

दिल्ली के युवा बल्लेबाज नितीश राणा भी घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल में भी वह अपनी प्रतिभा दुनिया को दिखा चुके हैं. वह टी-20 क्रिकेट के एक स्पेशलिस्ट मध्यक्रम के खिलाड़ी हैं और लम्बे-लम्बे छक्के लगाने के लिए ही पहचाने जाते हैं.
नितीश राणा की सबसे खास बात यह है, कि वह कुछ ओवर गेंदबाजी करने की भी क्षमता रखते हैं, इसलिए केएल राहुल की जगह नितीश राणा भी नंबर-4 का एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते है.
अंबाती रायडू

अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू भारत की वनडे टीम में तो अपनी जगह पूरी तरह से पक्की कर चुके हैं. अब टी-20 टीम में भी वह अपनी जगह पूरी तरह से पक्की कर सकते हैं.
अंबाती रायडू ने आईपीएल से ही भारतीय टीम में वापसी की थी अब वह काफी आक्रमक क्रिकेट भी खेलते हैं, इसलिए वह केएल राहुल की जगह लेने के पूरे हकदार हैं.
अंबाती रायडू को अच्छे से पता है, कि मध्यक्रम में कैसे बल्लेबाजी की जाती हैं. वह मध्यक्रम के काफी समझदार खिलाड़ी हैं, इसलिए वह भी केएल राहुल की जगह लेने के पूरे हकदार हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post केएल राहुल का टी-20 क्रिकेट करियर खत्म ये तीन खिलाड़ी हैं टीम में उनकी जगह के हकदार appeared first on SportzWiki Hindi.