Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी महिला विश्व टी20- भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, सेमीफाइनल से पहले चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी

कैरेबियाई सरजमीं पर इन दिनों आईसीसी महिला विश्व टी-20 टूर्नामेंट खेली जा रही है। इस महिला विश्व टी-20 में अब तक हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने पहले तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपना नाम सुनिश्चित कर दिया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व टी-20 के बीच लगा बड़ा झटका

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस विश्व टी-20 में बेहतरीन लय में नजर आ रही है लेकिन इस बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बीच टूर्नामेंट में ही बड़ा झटका लगा है।

जी हां हरमन ब्रिगेड को इस शानदार प्रदर्शन के बीच अपनी एक युवा खिलाड़ी को चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से खोना पड़ा है। मध्यप्रदेश की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई है।

तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर, देविका वैद्य को मिला मौका

पूजा वस्त्राकर के पूरी टूर्नामेंट से ही चोट के कारण हटने के बाद भारतीय महिला टीम में  तकनीकि समिति की मंजूरी के मिलने के बाद ऑलराउंडर खिलाड़ी देविका वैद्य को प्रतिस्थापन्न खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम का अगला मैच शनिवार को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ खेला जाएगा। जिसमें ये निर्णय हो जाएगा कि ग्रुप बी को टॉप कौन करेगी। क्योंकि अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की महिला टीमें अपने विजय अभियान को बरकरार रखे हुए हैं।

पूजा वस्त्राकर ने अब तक भारतीय महिला टीम के लिए खेले हैं 11 टी-20 मैच

मध्यप्रदेश की 19 वर्षीय तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर को वैसे तो इस टूर्नामेंट के पहले तीन मैचों में भारत के लिए कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

लेकिन इन्होंने अब तक भारतीय महिला टीम के लिए 6 वनडे और 11 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। पूजा इस दौरान हां टी-20 में 12 विकेट अपने नाम करने में सफल रही है तो वहीं वनडे में उन्हें पहले विकेट का इंतजार है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईसीसी महिला विश्व टी20- भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, सेमीफाइनल से पहले चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.