Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बतौर कप्तान रोहित शर्मा हैं टी-20 के सबसे सफल कप्तान, देखें कितने बार विरोधी देश में लहराया है तिरंगा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद अब रविवार से 3 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है। तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। कोलकाता में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है।

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा संभालेंगे टी-20 टीम की कमान

एक बार फिर से भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। तो वहीं रेगुलकर कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। विराट कोहली एक बार फिर से भारतीय टीम में टी-20 फॉर्मेट में खेलते नहीं दिखेंगे।

वैसे ये तो साफ है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी का कोई भी टीम कमी को देख सकता है। लेकिन कप्तान के तौर पर यहां विराट कोहली से भी ज्यादा सफल रोहित शर्मा हुए हैं।

विराट की अनुपस्थिति में रोहित का रहा है जबरदस्त कप्तानी रिकॉर्ड

अब तक विराट कोहली के टीम के रेगुलर कप्तान बनने के बाद के रिकॉर्ड को देखे तो जब कभी भी विराट कोहली टी-20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं तो कप्तानी रोहित शर्मा ने की है।

इस दौरान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने अब तक 9 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें से उन्होंने 8 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं केवल 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

कप्तानी के मामले में रोहित भारी पड़े हैं विराट से

इतना ही नहीं वनडे क्रिकेट में भी रोहित शर्मा का विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तानी रिकॉर्ड बेहतरीन है जहां उन्होंने अब तक 7 मैचों में कप्तानी करते हुए 6 में जीत हासिल की है।

यहां पर रोहित शर्मा कप्तानी के मामले में टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली पर भारी पड़े हैं। ऐसे में अब इतना तो समझा जा सकता है जिस तरह का रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड है उससे तो विराट कोहली की कमी ज्यादा खल नहीं सकती है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बतौर कप्तान रोहित शर्मा हैं टी-20 के सबसे सफल कप्तान, देखें कितने बार विरोधी देश में लहराया है तिरंगा appeared first on SportzWiki Hindi.