Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद मिताली राज ने आईसीसी पर लगाया ये आरोप

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना आयरलैंड से हुआ. इस मैच में टॉस भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम रहा. टॉस जीत कर हरमनप्रीत ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. हरमनप्रीत कौर ने आज टीम मानसी को शामिल किया.

सम्मानजनक स्कोर किया खड़ा

टीम इंडिया ने आयरलैंड को जीत के लिए 146 रनों का लक्ष्‍य दिया है. मिताली राज 51(56) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्‍कोर को निर्धारित 20 ओवरों में 145/6 पर पहुंचाया। स्‍मृति मंधाना 33(29) ने भी अहम योगदान दिया.

आयरलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया. सलामी बल्‍लेबाज मिताली राज और स्‍मृति मंधाना ने भारत को अच्‍छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी बनी.

आयरलैंड के बल्लेबाज हुए फेल 

आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 93 रन ही बना सकी. आयरलैंड की इसाबेल जोयस ने 33 और शिलिंगटन ने 23 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी आयरिश बल्लेबाज दोहरी रनसंख्या नहीं छू सकीं. भारत की ओर से राधा यादव ने तीन और दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए. पूनम यादव और हरमनप्रीत कौर को एक-एक विकेट मिला.

आईसीसी पर लगाया ये आरोप

घुटने की चोट को लेकर मिताली ने कहा कि

“मुझे यकीन है कि यह बेहतर हो जाएगा और वो अगले गेम के लिए तैयार रहेंगी. “

विकेट को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा

“विकेट काफी चुनौतीपूर्ण था. यह धीमा और नरम था। स्मृति के साथ मेरी साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण थी. उम्मीद है कि हम अगले गेम में बेहतर विकेट मिलेगा.”

स्मृति की फॉर्म को लेकर बात करते हुए मिताली ने कहा

“जब कोई ख़राब दौर से गुजर रहा है तो सकारात्मक बने रहना महत्वपूर्ण है, मुझे यकीन है कि वह (स्मृति) हर खेल के साथ बेहतर हो जाएगी. इस टीम ने निश्चित रूप से पिछले विश्व कप से काफी सुधार किया है. टीम में बहुत सी युवा लड़कियां है और वे टी 20 में दृष्टिकोण बदलना चाहती हैं और मैं निश्चित रूप से उन्हें विश्व कप जीताना चाहती हूं.”

The post भारत को महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद मिताली राज ने आईसीसी पर लगाया ये आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.