Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला विश्व टी20- पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हरमनप्रीत कौर ने नेशनल एंथम के दौरान किया ऐसा काम, जिसे देख हर कोई करेगा उनकी तारीफ

वेस्टइंडीज की मेजबानी में इन दिनों आईसीसी महिला विश्व टी-20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। जहां इस विश्व टी-20 के खिताब की दावेदार टीमों ने अपना कमाल दिखाना भी शुरू कर दिया है। इनमें से एक है भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिन्होंने शानदार शुरुआत की है।

भारतीय महिला टीम ने जीते अपने शुरुआती दोनों मैच

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही भारतीय महिला टीम ने ग्रुप बी के अब तक के अपने पहले दोनों मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और जीत हासिल की है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस विश्व टी-20 के अपने पहले दोनों मैचों में पहले न्यूजीलैंड और बाद में पाकिस्तान को आसानी से मात देकर अच्छी शुरुआत की है और अपने अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाया है।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने काम से जीता हर किसी का दिल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने तूफानी शतक से हर किसी का दिल जीत लिया है। यहां हर तरफ हरमनप्रीत कौर का नाम छाया हुआ है।

Harmanpreet became the first Indian to score a century in T20

जहां एक तरफ हरमनप्रीत कौर ने पहले मैच में बिमार होने के बाद भी जबदस्त सैकड़ा जड़ा तो वहीं कप्तानी में भी उनका कमाल नजर आ रहा है। इसी बीच रविवार को पाकिस्तान से हुए मैच से पहले नेशनल एंथम के दौरान हरमनप्रीत कौर ने जो काम किया उससे तो हर किसी का दिल जीत लिया।

नेशनल एंथम के दौरान एक बीमार बच्चे को उठाया अपनी बांहों में

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें नेशनल एंथम के लिए आमने-सामने खड़ी थी। इसमें सभी खिलाड़ियों के साथ शुभंकर के रूप में एक-एक बच्चे भी थे। इसी बीच जब भारत का नेशनल एंथम हुआ तो जो शुभंकर हरमनप्रीत कौर के पास खड़ा था वो बीमार था।

इसी बीच जैसे ही भारत का नेशनल एंथम खत्म हुआ हरमनप्रीत कौर को उस शुभंकर के बीमार होने का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत ही उस शुभंकर को एक मिसाल पेश करते हुए अपनी बांहो मे उठा लिया और डगआउट की तरफ बढ़ते हुए मैदान में एक अधिकारी को सौंपा। इस काम के बाद हरमनप्रीत कौर की जयजयकार हो रही है।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post महिला विश्व टी20- पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हरमनप्रीत कौर ने नेशनल एंथम के दौरान किया ऐसा काम, जिसे देख हर कोई करेगा उनकी तारीफ appeared first on SportzWiki Hindi.