Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने दिया है किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज किया जा चुका हैं। दोनों देशों के बीच 21 नवंबर को इस सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन के मैदान पर खेला गया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चार रनों के साथ अपने नाम कर लिया था। वही इस सीरीज का दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था।

पहले मैच में हारने के बाद भारतीय टीम की कमियां एक बार फिर से सुर्खियां बन गयी हैं। वहीं एक बार फिर से कोहली की कप्तानी पर भी काफी सारे सवाल खड़े हो गए हैं। वही अगर गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करे तो भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे बेहतरीन अनुभवी गेंदबाजो को हटा दिया जाए तो टीम के दो युवा गेंदबाज क्रुणाल पांडया और खलील अहमद का प्रदर्शन कोई खास नहीं था।

इस समय क्रुणाल पांडया का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ हैं। बता दे इस खिलाड़ी ने चार ओवर के दौरान 55 रन गवांकर एक भी विकेट हासिल नहीं किया। इतना ही नहीं 55 रन देने के साथ ही ये खिलाड़ी भारतीय टीम के टी-20 मैचों के दौरान सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

तो आइये आज इसी कड़ी में हम आपको बताएंगे ऐसे तीन भारतीय बल्लेबाजों के बारें में जिन्होंने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैचों के दौरान एक पारी में सबसे अधिक रन देने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।

एस. श्रीसंत


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच की एक पारी के दौरान सबसे अधिक रन देने वालो की सूची में एस. श्रीसंत का नाम भी शामिल हैं। इन दोनों देशों के बीच यह मुकाबला साल 2007 में मुंबई के ब्रेबोन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आयी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर बनाये थे.

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने सबसे ज्यादा 76 रन अपने नाम किये थे। बता दे श्री संत ने इस मैच में 47 रन देकर एक भी विकेट नहीं चटकपाए थे।

हालांकि भारत ने 7 विकेट के साथ इस मैच को अपने नाम कर लिया था। इस मैच को जिताने में सबसे बड़ा योगदान गौतम गंभीर का था। उन्होंने सर्वाधिक 63 रन बनाए थे। वही रोबिन उथप्पा ने 35 और युवराज सिंह ने भी 31 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

इशांत शर्मा


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच की एक पारी के दौरान सबसे अधिक रन देने की सूची में दूसरा नाम इशांत शर्मा का आता हैं। साल 2013 के दौरान राजकोट में खेले गए मैच में बिना कोई विकेट गिराए 52 रन दे डाले थे। बता दें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का ये मैच सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम राजकोट में हुआ था।

इस मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करने आयी ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट के नुक्सान पर 201 रनों का बड़ा स्कोर अपने नाम किया था। वही दूसरी तरफ इशांत ने इसी मुकाबले में 52 रन के नुक्सान पर एक भी विकेट हासिल नहीं किया था। भारतीय टीम ने हालांकि इस 6 विकेट के साथ अपने नाम किया था। भारतीय टीम को यह मैच जीताने का श्रेय युवराज सिंह के नाम पर हैं।

युवराज ने अकेले ही इस मैच में 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। बता दे इशांत शर्मा का ये टी-20 मैच देश के लिए खेला गया आखिरी टी-20 मैच भी हैं,क्योंकि इस मैच को खेलने के बाद उन्हें इस फॉर्मेट का कोई भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला।

कृणाल पंड्या


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच की एक पारी के दौरान सबसे अधिक रन देने की सूची में कृणाल पंड्या का नाम भी शामिल हैं। इस खिलाड़ी ने हाल ही में खेले गए टी-20 मैच सीरीज के पहले मैच में बिना कोई विकेट चटकाए 55 रन दे दिए थे। बता दे इस चार ओवर के दौरान इस खिलाड़ी का इकॉनमी रेट 13.75 का रहा हैं।

वही बारिश की वजह से इस मैच को 17 17 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करने आयी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 158-4 का स्कोर बनाया था। जिसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 174 रन बनाने का लक्ष्य दिया था। लेकिन भारतीय टीम इस मैच के दौरान महज 169/7 का स्कोर ही बना सकी। जिसके बाद इंडिया कुल चार रन से इस मैच को हार गयी थी।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने दिया है किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन appeared first on SportzWiki Hindi.