Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी20 विश्व उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा: डु प्लेसिस 

ब्रिस्बेन
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि 2020 में आस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने दो बार 2014 और 2016 में विश्व टी20 में अपने देश की अगुवाई की थी और वह संन्यास लेने से पहले एक और टूर्नामेंट में खेलने के इच्छुक हैं। डु प्लेसिस ने कहा कि मैं 2020 में होने वाले टी20 विश्व कप तक खेलने पर ध्यान दे रहा हूं। अभी कि मेरी सोच के हिसाब से यह यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा। आस्ट्रेलिया में 2020 में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच टी20 विश्व कप खेला जाएगा।