पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के के बीच हो रही टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की है. पाकिस्तान ने ये मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया.पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने 153 रन बनाएं. पाकिस्तान ने 4 विकेट खो कर ये लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने एक शानदार कैच लिया.
यह कैच पकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान का था. पाकिस्तान उस समय बिना विकेट खोए 40 रन बना चुकी थी. फखर और बाबर ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए 4.3 ओवर में 40 रन जोड़ चुके थे.
यहाँ देखें विडियो
Kane Williamson
#PAKvNZ @skysportnz pic.twitter.com/5tmX6hRBqf
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 2, 2018
पकिस्तान ने सीरीज जीत ली
केन के इस शानदार कैच के बाद भी उनकी टीम मैच नहीं जीत पाई. पाकिस्तान ने इस जीत के साथ ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है. पाकिस्तान ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है.पहले मैच में भी पाकिस्तान ने रोमांचक जीत हासिल की थी.बाबर आज़म ने एक बार फिर अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखा. उन्होंने फिर अपनी टीम के लिए उपयोगी 40 रन बनाएं.

पहले मैच में पाकिस्तान ने 2 रन से रोमांचक जीत हासिल की थी
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबु धाबी में खेले गए पहले टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की थी. पाकिस्तानी टीम ने इस कठिन मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 2 रन से मात दी. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 211 दिनों के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज खेलने उतरी है. इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा मोह्हमद हफीज ने 36 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मुकाबले में केन विलियमसन ने लपका करिश्माई कैच, वीडियो देख नहीं होगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.


