भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को आखिरकार चयनकर्ताओं ने टी-20 टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। महेन्द्र सिंह धोनी को टी-20 टीम से बाहर करने के बाद चयनकर्ता भले लाख सफाई दे और इधर-उधर की बाते करें लेकिन एक बड़े खिलाड़ी को बाहर करने पर सवाल तो उठेंगे।
महेन्द्र सिंह धोनी को टी-20 टीम से बाहर करने पर खुश नहीं है सचिन तेंदुलकर
भारत के सबसे कामयाब कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम से बाहर कर दिया।

महेन्द्र सिंह धोनी को इस तरह से बाहर करने के बाद कई लोग तो इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं लेकिन कई लोग और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर धोनी को इस तरह से बाहर करने के फैसले से खुश नहीं हैं।
सचिन तेंदुलकर ने चयनकर्ताओं की मानसिकता पर उठाए सवाल
अब इस कड़ी में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम भी जुड़ गया है जो महेन्द्र सिंह धोनी को टी-20 से बाहर करने के बाद चयनकर्ताओं के रवैये को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर ने चयनकर्ताओं की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि “इस बेहद अहम फैसले को लेकर मैं उनकी(चयनकर्ता) मानसिकता को समझ नहीं पा रहा हूं। हालांकि ड्रेसिंह रूम में कोच, कप्तान की बातें और चयनकर्ताओं से हुई उनकी चर्चा को सिर्फ वो ही जान सकते हैं। ऐसे में जो भी फैसला लिया गया है उससे देश को फायदा होना चाहिए।”
सचिन ने महेन्द्र सिंह धोनी के योगदान की जमकर की सराहना
सचिन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “भले ही टीम को यहां-वहां एकाध बदलाव की जरूरत पड़े लेकिन हमारे पास एक अच्छी टीम है।”

“धोनी हमेशा से ही तीनों फॉर्मेट में अच्छा योगदान देते आए हैं। वो जानते हैं कि किस चीज पर काम करना है और वो कैसे योगदान दे सकते हैं।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post महेन्द्र सिंह धोनी को टी-20 क्रिकेट से बाहर करने पर लीजेंड तेंदुलकर भड़के, चयनकर्ताओं की मानसिकता पर उठाए सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.