Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहला टी20 मैच हारने के बाद आखिर विराट ने अपनी ही टीम के लिए क्यों बोली ये बात

इंटरनेट डेस्क। आॅस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेल रही भारतीय टीम की शुरूआत ही अच्छी नहीं रही। यहां आॅस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को पहले मैच में चार रनों से मात दी और श्रृखंला में 1-0 की बढ़त बना ली है। इधर भारतीय टीम के कप्तानविराट कोहली ने मीडिया से बात करते हुए कहा की टीम दूसरे मैच में वापसी करेगी और अच्छा प्रदशर्नकरेगी।

AUSvIND: टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया ने चुना इस खतरनाक खिलाड़ी को, टीम की हुई घोषणा

मैच के बाद मीडिया के सामने बात करते हुए विराट ने कहा की आस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है और वो प्रदर्शन के अनुसार मैच जीतने के हकदार थे। उन्होंने आस्ट्रेलियाई टीम की सराहना करते हुए कहा है कि विपक्षी टीम ने सही समय पर खेल में वापसी की जिससे मैच उनके हाथ से निकल गया।

आपकों बता दें की भारत और आस्ट्रेलिया के बीच कल खेले गए पहले टी20 मैच में वर्षा ने खलल डाल दिया। जिसके बाद मैच में ओवरों की संख्या कम कर 17 कर दी गयी थी। इसके बाद भारत डीएलवाई प्रणाली से चार रन से मैच गंवा बैठा।

IndvAus T20 : भारत के इस खिलाड़ी ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, चौंकाने वाला नाम

विराट ने मैच के बाद कहा, यह काफी करीबी मैच था। हमने मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन फिर ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी से बढ़िया स्कोर बना दिया। उन्होंने साथ ही यह भी कहा की हालांकि भारतीय टीम ने भी स्कोर का पीछा करते हुए जीत के लिए अच्छी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।