टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने इस साल अभी तक खेले सभी टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाया है। इसमें दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हुई सीरीज भी शामिल है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैच को जीतकर भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन को जारी रखा है। इस सीरीज में टीम की कमान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में थी।
11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 10 जीत
आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 3 बार विजेता बना चुके कप्तान रोहित शर्मा का टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी शानदार रिकॉर्ड है। रोहित की कप्तानी में भारत ने अभी तक 11 टी-20 मैच खेले हैं और 10 में टीम को जीत मिली है।

उनकी कप्तानी में भारत ने इसी साल फरवरी में निदहास ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। उससे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 सीरीज के अंतिम मैच में भी उन्होंने कप्तानी की थी। भारतीय टीम ने उस निर्णायक मुकाबले को अपने नाम किया था।
रोहित को नियमित कप्तान बनाने की हो रही बात
टी-20 में रोहित शर्मा की कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टी-20 लीग और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिलकर रोहित की कप्तानी में उनकी आज तक एक भी फाइनल नहीं हारी है।
एशिया कप को भी टीम ने रोहित की कप्तानी में ही अपने नाम किया था। इसके बाद से रोहित शर्मा को किसी एक फॉर्मेट की कमान देने की बात हो रही है। कई लोग उन्हें कम से कम टी-20 टीम की कप्तानी देने की वकालत कर रहे हैं।
आशीष नेहरा नहीं हैं सहमत

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर आशीष नेहरा इससे सहमत नहीं दिखते। क्रिकेट नेक्स्ट से बात करते हुए उन्होंने कहा
“इस समय ऐसा करना सही नहीं होगा। विराट ने खेल के तीनों ही फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और यह उनके साथ नाइंसाफी होगी। इस समय विराट को ही टीम की कप्तानी करनी चाहिए। अगर वह एक- दो साल में खुद कप्तानी छोड़ना चाहते हैं तो कोई बात नहीं।”
The post आशीष नेहरा ने रोहित शर्मा को नियमित टी-20 कप्तान बनाए जाने की मांग पर दी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.