Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 में शतक लगाने वाला एकमात्र बल्लेबाज ले चूका है संन्यास

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया के सरजमी पर 21 नवंबर से सीरीज शुरू होने वाली है. पहले दोनों टीमें एक दुसरे के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया इस बार आॅस्ट्रेलिया में कैसा प्रदर्शन करेगी यह तो समय बताएगा मगर भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं.उन्होंने इस सीरीज से पहले एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है.

टी-20 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बस एक शतक लगा है 

भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच साल 2007 में खेला गया था. पिछले दस साल में दोनों टीमों के बीच कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सिर्फ आॅस्ट्रेलियार्इ बल्लेबाज शेन वाॅटसन के बल्ले से ही शतक निकला है.

वाॅटसन ने साल 2016 में सिडनी ग्राउंड पर भारत के खिलाफ 71 गेंदों में 124 रन बनाए थे. इस पारी में वाॅटसन ने 10 चौके आैर 6 छक्के लगाए थे.दिग्गज बल्लेबाज का यह इकलौता टी-20 शतक भी है. बता दें  वाॅटसन क्रिकेट से अब रिटायर हो चुके हैं.

वाॅटसन के अलावा कोई  दूसरा कोर्इ बल्लेबाज तिहरे अंक तक नहीं पहुंच सका

वाॅटसन के अलावा भारत-आॅस्ट्रेलिया टी-20 मैच में दूसरा कोर्इ बल्लेबाज तिहरे अंक तक नहीं पहुंच सका. हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एडीलेड में 2016 में नाबाद 90 रन की पारी खेली थी आैर वह दस रन से शतक से चूक गए थे.

विराट चाहेंगे कि मौजूदा टी-20 सीरीज में वह सौ के आंकड़े तक पहुंच सकें. बता दें विराट ने आज तक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में एक भी शतक नहीं लगाया.

रोहित शर्मा से है उम्मीद लगाएंगे इस बार शतक

रोहित शर्मा हमेशा बड़ी इनिंग खेलने के लिए जाने जाते हैं. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित चार शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.

एेसे में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में रोहित एक न एक शतक तो जरूर लगा देंगे. रोहित के अलावा आॅस्ट्रेलियार्इ कप्तान एरोन फिंच भी ताबड़तोड़ पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 में शतक लगाने वाला एकमात्र बल्लेबाज ले चूका है संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.