जीत के घोड़े पर सवार भारतीय महिला टीम को आईसीसी महिला विश्वकप टी-20 सेमीफाइनल में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा हैं।
इस पूरे टूनामेंट में भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लेकिन फाइनल से महज एक राउंड पहले महिला टीम को मिली इस करारी हार को क्रिकेट प्रेमी पचा नही पा रहे हैं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर के इस अजीब फैसले से मिताली के फैंस काफी नाराज हैं। बता दे मिताली के फैंस ने इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर कप्तान हरमन प्रीत कौर और कोच रमेश पवार को खूब खरी खोटी सुनाई हैं।
कप्तान का सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली को टीम से बाहर करना हार की बड़ी वजह माना जा रहा हैं। बता दे इस मैच से पहले कप्तान ने मिताली के सेमीफाइनल में नहीं खेलने पर कहा था कि, हमारी टीम एक बार फिर से जीत के लिए मैदान में उतरेगी।
कप्तानी करियर की सबसे बड़ी भूल

भारतीय टीम की बेहतरीन बल्लेबाज मिताली राज ने ग्रुप दौर के दो मैचों में लगातार दो अर्धशतक लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मैच से पहले वो थोड़ी चोटिल हो गई थीं। मिताली को लगातार दो मैचों के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
लेकिन आईसीसी महिला विश्वकप टी-20 के सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले से टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी को टीम से बाहर रखना कप्तान हरमनप्रीत के लिए उनके कप्तानी करियर की सबसे बड़ी भूल साबित हो गई हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आयी भारतीय टीम महज 19.3 ओवर में 112 पर ऑल आउट हो गयी।
टीम में एक अतिरिक्त गेंदबाज को जगह देने के चलते कप्तान ने लिया एक फैसला टीम इंडिया पर भारी पड़ गया। वहीं इंग्लैंड की टीम ने ये लक्ष्य महज 17.1 ओवर में 8 विकेट के साथ अपने नाम कर लिया
अतिरिक्त गेंदबाज के कारण नहीं मिली जगह

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान ये पिच बिल्कुल भारतीय बल्लेबाजों के अनुकूल थी। उसको देखते हुए कप्तान हरमन ने मिताली की जगह प्लेइंग इलेवन में एक अतिरिक्त गेंदबाज को देना उचित समझा। लेकिन मैच के दौरान शुरुवात में ही इस पिच पर गेंद हलचल करने लगी।
जिसके बाद से ही टीम के युवा बल्लेबाजों में अनुभव की कमी नजर आयी। टीम के बल्लेबाज खुलकर खेलना तो दूर पिच पर ही नहीं टिक पा रहे थे। शुरुवात के चार बल्लेबाजों को छोड़ अन्य के दो बल्लेबाज कोई भी स्कोर नहीं बना पाए। जिसमें तानिया भाटिया (13), स्मृति मंधाना(34), जेमिमा रोड्रिगेज (26) और हरमनप्रीत कौर (16) ने इतने रन बनाए थे।
हार के बाद भी नहीं हैं कोई खेद

भारत को आईसीसी महिला विश्वकप टी-20 सेमीफाइनल में इंग्लैंड से शर्मनाक हार मिलने के बाद भी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि, “उन्हें अपने लिए फैसले पर किसी भी तरीके का कोई खेद नहीं हैं। उन्होंने टीम के हित को देखते हुए ये फैसला लिया था।” लेकिन इस मैच में भारतीय महिला टीम बुरी तरह से हार गयी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वर्ल्ड टी-20: फिट होने के बाद भी इस वजह से हरमनप्रीत ने नहीं दी मिताल राज को प्लेइंग इलेवन में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.