Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिरी टी20 मैच के लिए इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका, पंजाब के इस तेज गेंदबाज को मिली जगह

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के हौंसले आजकल बुलंदियों पर है। जहां एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात दे चुकी है वही अब तक तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भी भारत ने वेस्टइंडीज को 2 मैच हरा दिए है और इस श्रृखंला में 2-0 की बढ़त बना रखी है। वहीं टीम का इरादा 11 नवंबर को होने वाले आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर श्रृखंला में क्लीन स्वीप करने का रहेगा। आपकों बता दें की भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हाल ही में वनडे सीरीज में 3-1 से करारी शिकस्त दी है।

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया: विनोद कांबली

इधर आखरी के टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें तेज गेंदबाज उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव को तीसरे और आखिरी टी20 मैच के लिये आराम दिया गया है। आपकों बता दें की पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को यहां होने वाले आखिरी टी20 मैच के लिए टीम में जगह दी गई है।

बीसीसीआई की और से जारी बयान में कहा गया है की भारतीय टीम प्रबंधन ने उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को चेन्नई में होने वाले तीसरे टी20 मैच में आराम देने का फैसला किया है। आपकों यह भी बता दें की वेस्टइंडीज से श्रृखंला खत्म होने के बाद भारतीय टीम 21 नवंबर से आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में पहला टी20 मैच खेलेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड को लगा ये बड़ा झटका

भारतीय टीमः

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल।