Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला विश्व टी20- प्लेयर ऑफ द मैच रही इंग्लिश बल्लेबाज आमी जोंस ने बतायी वो योजना जिससे उन्होंने भारत को दी शिकस्त

वेस्टइंडीज में खेले जा रहे महिला विश्व टी-20 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम को इंग्लिश महिला टीम ने हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंग्लिश महिला टीम ने जोरदार लय में चल रही भारतीय महिला टीम को आसानी से 8 विकेट से हरा दिया।

भारतीय महिला टीम को इंग्लिश टीम ने दी जोरदार शिकस्त

आईसीसी महिला विश्व टी-20 टूर्नामेंट में अपने ग्रुप दौर में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड की महिला टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई। इसमें हर कोई एक कांटे के मुकाबले की उम्मीद कर रहा था।

लेकिन भारतीय महिला टीम ने लगातार जीत के बाद सेमीफाइनल मैच में आते ही अपने हथियार डाल दिए और इंग्लिश टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्टार खिलाड़ियों से लेस इस टीम को आसानी से शिकस्त दे डाली।

इंग्लैंड के लिए वूमैन ऑफ द मैच आमी जोंस ने किया शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाजों ने भारतीय महिला टीम को केवल 112 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। इसके बाद इंग्लिश टीम को शुरुआत में दो बड़े झटके लगे जब उनकी सलामी जोड़ी 24 रनों के स्कोर पर पैवेलियन जा बैठी।

लेकिन इसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाज आमी जोंस ने समझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए नटालिया सीवर के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की नाबाद साझेदारी कर एक शानदार जीत दिलायी। आमी जोंस ने 47 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रनों का योगदान दिया।

उच्च स्तरीय स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेलने के लिए बनायी थी योजना

आमी जोंस को उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आमी जोंस ने मैच को लेकर कहा कि “जीत हासिल करना बहुत शानदार है। नेट(नटालिया सीवर) ने आते ही हमसे दबाव को पूरी तरह से हटा दिया। हम किसी तरह से अंत तक वहां पर बना रहना चाहते थे।”

“8 बजे खेलने से हमें सोचने का काफी समय मिल गया। हम इसी के बारे में सोच रहे थे। हमने योजना बनायी थी कि उच्च स्तरीय स्पिन गेंदबाजी को कैसे खेले। और हमारी योजना काम कर गई।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post महिला विश्व टी20- प्लेयर ऑफ द मैच रही इंग्लिश बल्लेबाज आमी जोंस ने बतायी वो योजना जिससे उन्होंने भारत को दी शिकस्त appeared first on SportzWiki Hindi.