स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत से ही टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे है। लगभग 14 साल के करियर में धोनी की कप्तानी में भारत ने लगभग हर बड़ी ट्रॉफी अपने नाम की है। हालाँकि 2014में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी की वर्तमान फॉर्म से चयनकर्ता खुश नहीं है और शायद यही कारण है कि उन्हें वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से बाहर रखा गया है।
जहाँ चयनकर्ताओं का कहना है कि वर्ल्ड कप से पहले दूसरे विकेटकीपर की तलाश के लिए धोनी को विश्राम दिया गया है वहीं अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि धोनी की ख़राब फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने यह फैसला किया है।
आज वनडे सीरीज में जीत के साथ टीम इंडिया और खिलाडियों के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड
अब, टीम के कप्तान विराट कोहली ने धोनी के टी-20 टीम से बाहर होने के बारे में पहली बार बात की। आखिरी वनडे मैच की शुरुआत से पहले उन्होंने इस बारे में बात करते हुए ने कहा कि 'जहाँ तक मुझे पता है, चयनकर्ताओं ने उन्हें पहले ही इसकी सूचना दे दी दी। इसलिये मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि मुझे यहां बैठकर ये सब समझाना चाहिए। मुझे लगता है कि जो कुछ हुआ था, चयनकर्ता वो सबकुछ बता चुके है। मैं उस बातचीत का हिस्सा नहीं था। चयनकर्ताओं ने जो बताया, वैसा ही हुआ था।'
रोहित ने लगाया छक्कों का दोहरा शतक...
धोनी के टीम से बाहर होने के बाद जहां लोग उनका करियर खत्म होने की बात करने लगे है वहीं इस बारे में कोहली ने कहा कि धोनी अभी भी टीम का अहम हिस्सा है और उन्हें लगता है कि टी-20 फॉर्मेट में ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को ज्यादा मौके मिल सकते है। वैसे भी धोनी हमारे लिए नियमित वनडे मैच खेलते है। इस तरह से धोनी केवल युवाओं की मदद करने की कोशिश कर रहे है।
वहीं चयनकर्ताओं ने भी कहा था कि धोनी को सिर्फ दूसरे विकेटकीपर की तलाश के लिए विश्राम दिया गया है और अभी तक उनके टी-20 करियर का अंत नहीं हुआ है।
Herald