Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया से कल रात जीतकर भारत ने कर दी ये बड़ी गलती, अब पूरा नहीं होगा टी-20 विश्वकप जीतने का सपना, ये रही वजह

वेस्टइंडीज में इन दिनों महिला वर्ल्ड टी-20 की धूम मची हुई हैं. आये दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. बात चाहे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की करे या ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड आदि टीमो की विश्व कप के प्रति दर्शको कस उत्साह कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं.

22 को होगा सेमीफाइनल

Women's T20 World Cup: India beat Australia by 48 runs

photo credit: twitter

भारतीय टीम के प्रदर्शन ने तो टूर्नामेंट में ओर चार चाँद लगा दिए हैं. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी तक चार मैच खेले हैं और सभी में टीम ने जीत का स्वाद चखा हैं. आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि भारतीय महिला टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं.

टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच गुरूवार, 22 नवम्बर को एंटीगुआ के मैदान पर खेला जायेगा. जहाँ टीम का सामना इंग्लैंड या मेजबान वेस्टइंडीज की टीम से हो सकता हैं. दरअसल ग्रुप ए की जो टीम दूसरे स्थान पर रहेगी टीम इंडिया का मैच उस टीम के साथ खेला जायेगा.

अशुभ हैं ये आंकड़ा 

IMAGE BY : GETTY IMAGES

भारतीय टीम ने भले ही सेमीफाइनल का टिकेट बहुत ही आसानी के साथ हासिल कर लिया हो, लेकिन अभी भी टीम इंडिया को फाइनल तक का सफ़र तय करने के लिए हर हाल में 22 नवम्बर का मुकाबला जीतना ही होगा. सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले हम आपके सामने एक ऐसा आंकड़ा लेकर आये हैं, जिसे देखने के बाद वर्ल्ड कप जीतने के ख़्वाब देख रहे, हर एक खेल प्रेमी अरमान चकनाचूर हो सकते हैं.

दरअसल सेमीफाइनल में जगह बनाने से पहले हरमनप्रीत एंड कंपनी ने अपने ग्रुप स्टेज में चार मैच खेले और सभी में टीम को जीत मिली. अब हम बिना वक़्त जाया किये, सीधे उस रिकॉर्ड पर आते हैं, जिसका इंतजार आप बेसब्री के साथ कर रहे हैं.

दरअसल इससे पहले दो बार ऐसा हो चुका हैं हैं, जब टीम इंडिया (पुरुष / महिला) ने एकदिवसीय विश्व या वर्ल्ड टी-20 के दौरान लीग स्टेज में खेले गये अपने सभी मैचो में जीत हासिल की और सेमीफाइनल का टिकेट भी हासिल किया लेकिन दोनों बार टीम विश्व कप के ख़िताब जीतने में असफल रही.

ताजा हैं 2014 और 15 की कड़वी यादें 

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम ने वर्ल्ड टी-20 में भाग लिया फाइनल मैच में लसिथ मलिंगा की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड टी-20 के ख़िताब पर कब्ज़ा किया. इस टूर्नामेंट में टीम ने फाइनल में जगह बनाने से पहले टीम इंडिया ने अपने ग्रुप स्टेज के सभी चारो के चारो मैच जीतकर अपने नाम किये.

बात अगर साल 2015 के विश्व कप की करे, तो विश्व कप 2015 के दौरान भी भारतीय टीम ने एमएस धोनी की अगुवाई में ग्रुप स्टेज में खेले अपने सभी 6 के 6 मैच जीतकर अपने नाम किये, लेकिन टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिली करारी हार का मुहं देखना पड़ा.

मौजूदा वर्ल्ड टी-20 के दौरान भी भारतीय महिला टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीतकर अपने नाम किये हैं और यह आंकड़ा अब टीम के सामने आ खड़ा हुआ हैं. हालाँकि आंकड़े सिर्फ बदलने के लिए होते हैं और हम यही आशा करेगे की, जो 2014 और 15 के विश्व कप में धोनी एंड कंपनी के साथ हुआ वो 2018 में हरमनप्रीत एंड कंपनी के साथ नहीं होगा.

Women's T20 World Cup: India ready for strong challenge, Australia

The post ऑस्ट्रेलिया से कल रात जीतकर भारत ने कर दी ये बड़ी गलती, अब पूरा नहीं होगा टी-20 विश्वकप जीतने का सपना, ये रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.