वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेली जा रही महिला विश्व टी-20 टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का खिताब जीतने का सपना सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लिश टीम ने तोड़ दिया। इंग्लैंड महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल मैच में 8 विकेट से हराकर एक जबरदस्त शिकस्त दी।
हरमनप्रीत कौर की सेना की इंग्लिश टीम ने बुरी तरह से दी मात
भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में एक बुलंद हौंसलों के साथ उतरी थी। इस टीम ने अपने ग्रुप दौर के सभी मैच को जीतते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अपना कदम रखा।

लेकिन एक शानदार लय में चल रही भारतीय महिला टीम नॉक आउट मैच में बुरी तरह से नाकाम रही। भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज बिल्कुल भी अपना कमाल नहीं दिखा सकी और नतीजन भारतीय महिला टीम को एक करारी शिकस्त मिली।
भारत ने इंग्लिश टीम के सामने रखा था महज 113 रनों का लक्ष्य
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। और भारतीय महिला टीम केवल 112 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

भारतीय महिला टीम बल्लेबाजी में तो नाकाम रही जिसके बाद उनके गेंदबाज से कुछ उम्मीद थी लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर सकी और इंग्लिश टीम ने इस लक्ष्य को 17 गेंद के रहते केवल 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
हार के बाद भी हरमनप्रीत कौर ने अपनी खिलाड़ियों पर किया गर्व
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस करारी हार के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि “हमने जो फैसला किया था वो टीम के लिए किया था। कभी-कभी ये काम करता है तो कभी-कभी ये काम नहीं कर पाता है। इसमें कोई पछतावा नहीं है। मुझे अपनी लड़कियों पर गर्व है जिस तरह से उन्होंने इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया है। ये हमारे लिए एक सीख है क्योंकि हम एक युवा टीम हैं।”

“कभी-कभी आपको अपने खेल को विकेट के अनुसार बदलना पड़ता है। इंग्लैंड ने वाकई में बहुत शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने विकेट को भी बहुत अच्छे से पढ़ा। हमने इस मैच के 18वें ओवर तक खींचा। मुझे लगता है कि हम एक युवा टीम हैं और हमें मानसिक मजबूती पर काम करने की जरूरत है। अगर हम दबाव में कैसे खेलना है इस पर काम कर सकते हैं तो हमें मैच कैसे खेलना है इसमें बदल जाएंगे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post महिला विश्व टी-20- भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमन ने हार के बाद कहा कुछ ऐसा जीत लिया करोड़ो भारतीयों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.