Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत ने लगाया टी20 कैरियर का पहला अर्धशतक, नहीं तोड़ पाए रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए अंतिम और रोमांचक मैच में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली और तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर मैच में जीत हासिल कर ली।

कल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक लगाया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऋषभ पंत ने शिखर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने 182 रनो का लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल किया।


मुनाफ पटेल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप 2011 में निभाई थी अहम भूमिका
भारत ने वेस्टइंडीज का किया क्लीन स्वीप, टी-20 इतिहास में तीसरी बार इस तरह हासिल की जीत

पंत के लिए वेस्टइंडिज के खिलाफ खेला गया तीसरा और अंतिम मुकाबला बेहद खास है क्योंकि इसमें उन्होंने अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय कैरियर का पहला अर्धशतक लगाया। पंत ने केवल 30 गेंदे खेलते हुए 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ पंत टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 'हिटमैन' रोहित शर्मा के बाद सबसे कम्र में अर्धशतक मारने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनए गए हैं।


बजरंग पूनिया ने रचा इतिहास, बने दुनिया के नंबर एक पहलवान

ऋषभ पंत ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में पहला अर्धशतक 21 साल और 38 दिन की उम्र में किया। जबकि रोहित शर्मा ने 20 साल और 143 दिन की उम्र में अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय कैरियर का पहला अर्धशतक लगाया।रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के बाद तीसरे नंबर पर रोबिन उथप्पा है जिन्होंने 21 साल और 307 दिन की उम्र में टी20 में पहला अर्धशतक लगाया था।

रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर धवन ने भी 92 रनों की शानदार पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। तीसरे मुकाबले में जीत के साथ भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। बता दे कि टीम इंडिया के टी-20 इतिहास में ये तीसरा मौका है जब उसने रनों का पीछा करते हुए आखिरी गेंद में जीत हासिल की है। इससे पहले भी भारतीय टीम दो बार ऐसा कर चुकि है।



Herald