इंटरनेट डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय टीम को शिखर पर पहुंचाने में अहम योगदान निभा चुके है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीमित ओवर्स का विश्वकप, टी20 विश्वकप और चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने में अहम योगदान दिया है। धोनी को आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 के लिए नहीं चुना गया है।
8वीं पास के लिए रक्षा मंत्रालय में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को एक बात साफ कर दी है। विराट कोहली ने गुरूवार को मीडिया को बताया कि धोनी वनडे टीम का अहम हिस्सा बने रहेंगे। दुनिया के इस बेस्ट फिनिशर और भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज ने युवा ऋषभ पंत के लिये जगह बनाने के मद्देनजर आगामी टी20 में नहीं खेलने का फैसला किया है।
विराट कोहली ने इस बात की जानकारी वेस्टंडीज को हराकर लगातार छंठी वनडे सीरीज अपनी घरेलू जमीन पर जीतने के बाद कहीं। विराट ने मीडिया को बताया कि मुझे लगता है कि लोग इस पर ज्यादा ही सोच विचार कर रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है, मैं यह आश्वस्त कर सकता हूं। महेन्द्र सिंह धोनी अब भी भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं और मुझे लगता है कि टी20 प्रारूप में ऋषभ जैसे युवा खिलाड़ीयों को और मौका दिया जाना चाहिए। धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला की टीम में शामिल नहीं किया गया है और ऐसी भी संभावना है कि वह भारत के लिये खेल के इस छोटे प्रारूप में कभी नहीं खेलें। अगले साथ इंग्लैंड में होने वाले सीमित ओवर के विश्वकप में धोनी टीम का अहम हिस्सा होगें।