Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में इन स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरेगी ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स डेस्क। इस साल 21 नवम्बर से शुरू हो रहे भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन जैसे स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रमुख गेंदबाज पीटर सिडल और मिशेल मार्श को भी इस टीम में जगह नहीं मिली है।

हालाँकि काफी समय से टीम से बाहर चल रहे मार्कस स्टोइनीस और जेसन बेहरेंडोरफ की टीम में वापसी हुई है वहीं एडम ज़म्पा जिन्हें आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ गेंदबाजी करने का अच्छा अनुभव है, को भी टीम में शामिल किया गया है।

टीम के चयन और स्टार्क, नाथन लियोन, सिडल और मार्श जैसे मुख्य खिलाड़ियों को विश्राम देने के बारे में बात करते हुए टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि हमने हाल ही का यूएई का दौरा किया है और जल्द ही वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज शुरू होने वाली है। इसके लिए हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम और आने वाले टेस्ट की तैयारी के बीच संतुलन प्राप्त करना होगा।

लैंगर ने कहा कि मुझे पता है कि ये चारों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए हर फॉर्मेट में खेलना चाहते है। चूँकि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज बहुत मुश्किल रहने वाली है इसलिए हमें लगता है कि इन खिलाड़ियों के लिए शेफील्ड शील्ड में खेलकर फॉर्म पाने का अच्छा मौका है।

बता दें कि भारत ने हाल ही में इस सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की थी जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं मिली वहीं कप्तान के तौर पर विराट कोहली की वापसी हुई है।

भारतीय टीम - विराट कोहली (कप्तान), रोहित (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, यजुवेंद्रचहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराफ, उमेश यादव और खलील अहमद

ऑस्ट्रेलिया टीम - एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी (उपकप्तान), एश्टन अगर, जेसन बेहरेंडोरफ, नाथन कॉल्टर-नाइल, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडर्मॉट, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई और एडम ज़म्पा



Herald