Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरा टी-20 मैच : इकाना स्टेडियम में ये विश्व रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे रोहित शर्मा

खेल डेस्क। तीन मैचों की टी-20 शृंखला के दूसरे मैच में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ उत्तरप्रदेश के नए नवेले इकाना स्टेडियम में उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने का होगा।

विराट कोहली को 30वें जन्मदिन पर क्रिकेट के इन दिग्गजों ने दी बधाई

वहीं मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास भी एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। रोहित शर्मा इस मुकाबले में शतक बना देते है तो वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस समय रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो के नाम टी-20 क्रिकेट में तीन-तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

वीरेन्द्र सहवाग के बाद अब इस खिलाड़ी ने भी छोड़ा किग्स ​इलेवन पंजाब का साथ

कोलकाता के ईडन गार्डंस पर खेले गए पहले मैच में पांच विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम जोश से भरी हुई है। वह इस मुकाबले में जीत हासिल कर टेस्ट और वनडे के बाद टी-20 सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

गौतम गंभीर ने छोड़ी अब इस टीम की कप्तानी, ये हैं बड़ी वजह

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कृणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद , उमेश यादव और शाहबाज नादीम।

आईपीएल में अब इस टीम को ओर से मैदान पर नजर आएंगे जहीर खान

वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), डेरेन ब्रावो, शिमोन हेटमेयर, शाई होप ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरेन पोलार्ड, निकोलस पूरण, रोवमन पॉवेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड और ओशेन थामस।