स्पोर्ट्स डेस्क। एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ICC महिला टी-20 विश्व कप की सरताज बन गई है। ICC महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर ख़िताब अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के एंटीगुआ में खेले गए फाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन इंग्लैंड का यह फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 105 रन ही बना सकी।
इंग्लैंड के 105 रन के लक्ष्य का पीछा करने की उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 15.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर ख़िताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी काफी शानदार रही। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ गार्डनर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, उन्होंने अपने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं एलिसा हेली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
आपको बता दें, भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में पहुंची थी। लेकिन फाइनल मैच में इंग्लैंड की तरफ से डेनियल वाट ने 43 और हीथर नाइट ने 25 रन बनाए और बाकि बल्लेबाज़ 9 रन से ज्यादा नहीं बना पाए। बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार महिला टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। 2009 में पहली बार इंग्लैंड में महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन किया गया था, जब मेजबान ने ही खिताब जीता था। उसके बाद लगातार 3 बार ऑस्ट्रेलिया ने ये खिताब जीता।
ये भी पढ़े :
Ind vs Aus: कल के मुकाबले में भारत के सामने आ सकती है ये बड़ी मुसीबत
दूसरे मैच के बाद खलील अहमद ने ऑस्ट्रेलिया में पहले दौरे पर दिया बड़ा बयान
Ind vs Aus: तीसरे मैच से पहले बढ़ी भारत की मुश्किलें, ऑस्ट्रेलिया टीम में हुई इस तेज गेंदबाज की वापसी
Herald