रविवार को चेन्नई के पी चिदबंरम स्टेडियम में भारतीय टीम ने रोहित शर्माकी अगुवायी में टी-20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक और चैंपियन टीम वेस्टइंडीज को बुरी तरह से मात देकर सीरीज में पूरी तरह से सफाया कर दिया। 3 मैचों की इस टी-20 सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम कर क्लीन स्वीप किया।
वेस्टइंडीज को हराने के बाद भारतीय टीम जा रही है ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर
वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टी-20 टीम को हराने के बाद भारतीय टीम अब कुछ ही दिनों में ऑस्ट्रेलिया कूच करने जा रही हैं जहां भारतीय टीम को 3 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ शुरुआत करनी है।

21 नवंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है।
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगा दिलचस्प मुकाबला
लेकिन हम अब बात करते हैं सबसे पहले होने वाले अभियान यानि टी-20 सीरीज की… जिसमें भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराने के बाद बुलंद हौंसलों के साथ मैदान में अपना कदम रखेगी।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को आसानी से एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी लेकिन अब ये देखना सबसे ज्यादा दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर किस तरह का प्रदर्शन करती है।
ऐसा रहा है अब तक भारत का ऑस्ट्रेलिया में टी-20 फॉर्मेट में प्रदर्शन
जहां तक ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैचों की भिडंत को देखे तो सीरीज को देखे तो मामला कुछ बराबरी पर खड़ा है। तो मैचों को देखे तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक ऑस्ट्रेलिया में भारत ने तीन टी-20 सीरीज खेली हैं।

इन तीन टी-20 सीरीज में एक सीरीज भारत तो एक सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम रही वहीं एक सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई। साल 2007 में इकलौते टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया जीता था। जिसके बाद 2012 में टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई थी। तो 2016 में भारत ने कंगारू टीम को बुरी तरह से हराते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post कंगारूओ के सामने कैसी रहेगी भारतीय टीम की डगर, जाने ऑस्ट्रेलिया में दोनों टीमों के टी-20 रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.