भारत और वेस्टइंडीज के बीच खत्म हुई टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की. इस सीरीज में भारत के नियमीत कप्तान विराट कोहली की जगह भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था. जीत के बाद ट्वीट कर रोहित शर्मा ने लिखा भारतीय टीम का भविष्य उज्जवल है. उन्होंने खलील अहमद को टैग कर लिखा ये लगातार तीसरी सीरीज तुम्हारे हाथ में हैं.
Serious effort from the lads to clinch the series. Lots of character in the squad, future is bright. By the way this is @imK_Ahmed13 3rd trophy raise
#TeamIndia @BCCI pic.twitter.com/Os4NbHNqrh
— Rohit Sharma (@ImRo45) November 12, 2018
बता दें, भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित ने आखिरी मैच में इनका बल्ला कमाल नहीं कर पाया. लेकिन लखनऊ में हुए दूसरे टी-20 में बेहतरीन शतक लगाया था. इस समय यह खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ही रोहित बढ़िया प्रदर्शन कर रहें हैं. इसी वजह से उनको टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है. इस खिलाड़ी का फॉर्म में रहना बहुत जरूरी है.

शिखर धवन और ऋषभ पंत की फॉर्म में हुई वापसी
इस सीरीज में भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और ऋषभ पंत कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. लेकिन आखिरी मैच में ना सिर्फ ये दोनों बल्लेबाज फॉर्म में आएं बल्कि टीम को जीत भी दिलाई. भारत के दो शुरूआती विकेट जल्द ही गिर गए थे.

इस तरह भारतीय टीम ने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को दी मात
चेन्नई में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात देकर मेहमान टीम का 3 मैचों की इस सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 181 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को धूल चटा दी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टी-20 श्रृंखला जीतने के बाद ख़ुशी से गदगद हुए रोहित शर्मा, धवन या कुलदीप नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के लिए किया सबसे खास ट्वीट appeared first on SportzWiki Hindi.