Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

टीम इंडिया ने नवाबों के शहर लखनऊ में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ हुए दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय को जीतकर सीरीज़ पर 2-0 से जीत हासिल कर ली हैं। जबकि अभी एक मैच खेला जाना अभी बाकि हैं। दो या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में इंडिया की वेस्टइंडीज पर टी20 अंतर्राष्ट्रीय में ये पहली जीत हैं। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सीरीज का पूरा श्रेय मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को जाता हैं। रोहित शर्मा की जबरदस्त पारी खेलने के बाद टीम इंडिया को ये जीत मिली हैं। इस मैच का ”मैन ऑफ़ द मैच”का खिताब रोहित शर्मा को दिया गया। रोहित ने ऐसे ही शानदार परियां खेलते हुए भारत को कई मैचों के दौरान जीत हासिल करवाई हैं। तो आइये आज जानते हैं रोहित के द्वारा बनाए गए ऐसे ही चार रिकार्ड्स बारें में।

टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड


लख़नऊ में टी -20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने 111 रनों की पारी के साथ क्रिकेट के इस सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में चौथा शतक लगा डाला। ये कारनामा करते हुए उन्होंने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टी20 अंतर्राष्ट्रीय फॉर्मेट के इस खेल में 4 शतक लगाने वाले रोहित विश्व के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। बता दे इससे पहले रोहित के साथ -साथ न्यूज़ीलैंड के कॉलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल के नाम सबसे ज़्यादा तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड था।

The post दूसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.