Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 सीरीज में इस प्रकार लम्बे छक्के मारने की तैयारी कर रहे हैं वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज

खेल डेस्क। पांच मैचों की वनडे शृंखला की समाप्ति के बाद अब भारत-वेस्टइंडीज के बीच चार नवम्बर से तीन मैचों की टी-20 शृंखला खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार को कोलकाता ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की ओर से दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड, कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट, विकेटकीपर दिनेश रामदीन और डेरेन ब्रावो अपना जलवा दिखाने उतरेंगे, जो गुरुवार को समाप्त हुई वनडे सीरीज के लिए मेहमान टीम का हिस्सा नहीं थे।

...तो इस कारण धोनी नहीं खेलेंगे टी20 मैच, विराट ने किया खुलासा

वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने गुरुवार को तीन मैचों की इस सीरीज के लिए ईडन गार्डन्स पर जमकर पसीना बनाया। वेस्टइंडीज के ब्रेथवेट ने इसी मैदान पर विश्व टी-20 फाइनल में लगातार चार छक्के लगाकर सुर्खियां हासिल की थी। उनके साथ ही मेजबान टीम के दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड, डेरेन ब्रावो, खारी पियरे, निकोलस पूरन, दिनेश रामदीन और शेरफाने रदरफोर्ड ने भी जमकर पसीना बहाया।

रणजी ट्रॉफी 2018-19: इस गेंदबाज के नाम रही पहली हैट्रिक

पहले ही टेस्ट और वनडे शृंखला गंवा चुकी वेसटइंडीज टीम को टी-20 में जीत दिलाने के लिए इन खिलाडिय़ों ने तीन घंटे तक चले सत्र के दौरान गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने का प्रयास किया। ब्रावो और पोलार्ड की लम्बे समय बाद वेस्टइंडीज टीम में वापसी हुई है।

IndvWi: हिटमैन रोहित ने हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामलें में पीछे छोड़ा शाहिद अफरीदी को

वेस्टइंडीज टी-20: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, फैबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, इविन लुईस, ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, शेरफाने रदरफोर्ड, ओशाने थामस।