टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मौजूदा समय में भारत, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीकी की टीम नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सिक्का है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों टी-20 क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक सफलता के झंड़े गाड़ रही है।
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान का बढ़ रहा है प्रभुत्व
सरफराज अहमद की कप्तानी में खेल रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी-20 इंटरनेशनल में प्रभुत्व बना हुआ है। पूरे क्रिकेट जगत को क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में अपने आपको श्रेष्ठ साबित कर रही है।

हाल के समय में पाक क्रिकेट टीम ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरी तरह से डोमिनेट किया है। एक तरह से पाकिस्तान अपने सामने आने वाली हर एक टीम को परास्त करती जा रही है।
पाकिस्तान ने लगातार जीत के साथ अपने नंबर-वन के ताज को किया मजबूत
हाल के ही दिनों में पाकिस्तान ने यूएई में लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीन स्पीप किया जहां पहले कंगारू टीम को 3-0 से शिकस्त दी तो उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम को भी 3-0 से परास्त किया।

पाकिस्तान की टीम के इस शानदार प्रदर्शन के कारण उनकी आईसीसी टी-20 रैंकिंग में स्थान और भी मजबूत हो गया है। वैसे पाकिस्तान की टीम इन दोनों सीरीज से पहले ही नंबर एक के पायदान पर थी।
पाकिस्तान के हैं टी-20 रैंकिंग में 138 अंक, दूसरे स्थान पर 125 अंक के साथ भारत
जैसे ही ये दोनों सीरीज लगातार जीतने में कामयाबी हासिल की तो इन्होंने अपना नंबर वन का ताज इतना मजबूत कर लिया है कि आसपास भी कोई नहीं है।

मौजूदा आईसीसी टी-20 रैंकिंग को देखे तो पाकिस्तान की टीम 6 नवंबर को जारी रैंकिंग के अनुसार 138 अंकों के साथ नंबर वन पर बना हुआ है, तो वहीं दूसरे स्थान पर मौदूज टीम भारत के 125 अंक है जो अब पाकिस्तान से 13 अंक पीछे हो गई है।
Updated T20I rankings #Cricket pic.twitter.com/NExh834Hlg
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) November 6, 2018
इस बात से साफ होता है कि रैंकिंग में पाकिस्तान अपने नंबर-वन के स्थान को लगातार मजबूत कर रही है। और अपनी हुकुमत इस छोटे फॉर्मेट में दिखा रही है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post पाकिस्तान ने टी-20 रैंकिंग में बनाई भारी बढत, आसपास भी नहीं टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.