स्पोर्ट्स डेस्क। कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया टी-20 सीरीज के पहले मैच भारत ने को 5 विकेट से हरा दिया। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज मात दी थी। साथ ही अब भारत ने 3 मैचों टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। साथ ही इस मैच में कई शानदार रिकॉर्ड के साथ कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुए। साथ ही आपको बता दे की इस सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिया गया है साथ ही भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को दी है।
साथ ही बताया जा रहा है की रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में खेले गये पहले 10 टी-20 मैचों में 9 मैच जीतकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुए। भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में केवल 109 रन ही बनाने पायी। साथ ही भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 13 रन देकर 3 विकेट लिए। वेस्टइंडीज शर्मनाक रिकॉर्ड की बता करे तो कल के मैच में वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर है। वेस्टइंडीज ने इससे कम स्कोर पहले कभी नही बनाया है।
साथ ही बताया जा रहा है की इसके अलावा और भी शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ वेस्टइंडीज टीम की पूरी पारी में केवल 1 छक्का लगा पाई। जबकि वेस्टइंडीज को खेल में बड़े-बड़े छक्कों के लिए जाना जाता है। हालांकि इससे पहले भी टीम के नाम ऐसा रिकॉर्ड रह चुका है। लेकिन भारत के खिलाफ ये पहली बार हुआ है।
Herald