Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतिम टी-20 मैच से पहले चयनकर्ताओं ने इन तीन खिलाड़ियों को दिया आराम, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 11 नवंबर को चेन्नई के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं. इस तीसरे टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया हैं. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने भारत की इस नई टीम में कई बड़े बदलाव किये हैं.

बुमराह, कुलदीप, उमेश को दिया गया आराम

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने कुलदीप यादव, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया हैं. बता दें, कि शुरूआती दो टी-20 मैच में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी. हालाँकि, उमेश यादव को सीरीज के शुरूआती दोनों टी-20 मैच में प्ल्यिंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था.

सिद्धार्थ कौल की हुई टीम में वापसी 

बता दें, तीसरे टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया हैं. सिद्धार्थ कौल अबतक भारतीय टीम के लिए 3 वनडे मैच और 2 टी-20 मैच खेल चुके हैं.

हालाँकि, उनका प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट व आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से वह लगातार चयनकर्ताओं को प्रभावित कर रहे हैं.

इस प्रकार हैं अंतिम टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, क्रुनाल पांड्या, श्रेयस अय्यर, युज्वेंद्र चहल शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, वाशिंगटन सुंदर, खलील अहमद,

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रैथवैट (कप्तान), फैबियन एलन, डैरेन ब्रावो, शिमोन हेटमेयर, कीमो पॉल, किरन पोलार्ड, दिनेश रामदिन, आंद्रे रसेल, शेरफोन रदरफोर्ड, ओशैन थॉमस, ख़ैरी पियरे, ओबेड मैककोय, रोवमन पॉवेल, निकोलस पूरन

 

UPDATE: Umesh Yadav, Jasprit Bumrah & Kuldeep Yadav rested for 3rd Paytm #INDvWI T20I in Chennai@sidkaul22 added to India’s squad

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
 

The post अंतिम टी-20 मैच से पहले चयनकर्ताओं ने इन तीन खिलाड़ियों को दिया आराम, इस खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.