Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई टी-20 से पहले सामने आई एक दुखद खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी की माँ का हुआ निधन

विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक टी-20 फॉर्मेट के बल्लेबाज कैरेबियाई क्रिस्टोफर हेनरी गेल इस समय पूरी तरह से सदमे में डूबे हुए हैं। वेस्टइंडीज के खतरनाक टी-20 बल्लेबाज क्रिस गेल सदमें में अपनी मां के अचानक से दुनिया को छोड़ जाने के कारण हैं।

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की मां का हार्ट अटैक से हुआ निधन

दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए अपनी बल्लेबाजी से काल बने क्रिस गेल के जीवन में अपनी मां के निधन की खबर ने झकझोर दिया है और वो पूरी तरह से शोक में डूबे हुए हैं।

क्रिस गेल की मां का निधन रिपोर्ट की माने तो बुधवार की सुबह को हुआ था। क्रिस गेल की मां हेजल का निधन हार्ट अटैक से हुआ है जिसके बाद क्रिस गेल और उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने क्रिस गेल के प्रति जतायी सहानुभूति

तो वहीं क्रिस गेल की मां के हार्ट अटैक के कारण निधन होने के बाद पूरे क्रिकेट जगत से सहानुभूति जता रहे हैं। इसी तरह से क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष डेविड कैमरून ने भी अपने खिलाड़ी क्रिस गेल की मां के देहांत होने पर शोक  जताया।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने शोक संदेश में लिखा कि “क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से हम उनकी मां के निधन पर मिं. गेल और बाकी गेल के परिवार और दोस्तों मिशेल, लिंडन और वैनक्लिव को शोक भेजना चाहते हैं।”

जमैका क्रिकेट एसोसिएशन ने भी जताया दुख

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अलावा जमैका के रहने वाले क्रिस गेल के लिए जमैका क्रिकेट एसोसिएशन ने भी फेसबुक पर शोक जताया।

गेल

जिसमें लिखा गया कि “जमैका क्रिकेट एसोसिएशन आज अपने खिलाड़ी क्रिस्टोफर गेल को अपनी गहरी, दिल से संवेदना भेज रहा है क्योंकि वो अपनी मां के गुजर जाने पर शोक व्यक्त करते हैं। हमारी प्रार्थना क्रिस और उनके पूरे परिवार के साथ है। हमें आशा है कि आप आने वाले वर्षो में कई खुशी की यादें लेकर आएं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post चेन्नई टी-20 से पहले सामने आई एक दुखद खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी की माँ का हुआ निधन appeared first on SportzWiki Hindi.