Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रिसबेन में होने वाला पहला टी-20 जीतते ही ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बन जायेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज ब्रिसबेन में होने वाले टी-20 मुकाबले के साथ करने जा रही है. तीन मैचों की सीरीज का यह पहला मुकाबला कल यानि वुधवार को गाबा के ब्रिसबेन में खेला जाएगा. इस दौरान भारत के पास मैच में जीत दर्ज कर एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करने का अच्छा मौका होगा.

कंगारुओं की धरती पर इतिहास रचने मौका

कंगारुओं की धरती पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड टी-20 क्रिकेट में अच्छा रहा है. क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में भारत ऑस्ट्रेलिया पर उसके ही घर में भारी पड़ा है. अगर टीम इंडिया पहले टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो वह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर लगातार पांच जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी.

इससे पहले भारतीय टीम ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था. उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेली गयी तीन टी-20 मैचों की सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था. जबकि इससे पहले भी वहां खेला गया मुकाबला भारत ने जीता था.

इस तरह अभी तक भारत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर लगातार 4 जीत दर्ज कर चुका है. अब अगर ब्रिसबेन में जीत मिलती है तो यह लगातार पांचवी जीत होगी. ऐसा कारनामा करने वाली भारतीय टीम दुनिया की पहली टीम बन जाएगी.

बॉल टेम्परिंग विवाद में बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूदा समय में पहले की अपेक्षा कमजोर भी है. ऐसे में विराट सेना के पास इस सीरीज पर भी कब्ज़ा ज़माने इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता.

वहीँ टीम इंडिया भी अपनी शानदार फॉर्म में है. इस वर्ष साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में तीन टी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की. जबकि निदहास ट्रॉफी पर भी कब्ज़ा जमाया. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम किया.

The post ब्रिसबेन में होने वाला पहला टी-20 जीतते ही ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बन जायेगी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.