Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में  भारतीय टीम में हुए ये बदलाव, बाहर हुए ये अहम खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसके दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच संडे को होने वाला है। इस टी20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम खुलकर खेल सकेगी और टीम में कुछ बदलाव भी किए गए है क्योंकि पहले ही सीरीज के दो मैच जीतकर भारतीय टीम 2-0 से आगे है।


भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में इन स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरेगी ऑस्ट्रेलिया
जानिए, आखिर किस बात को लेकर कप्तान कोहली से खुश नहीं है रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच के लिए टीम में बदलाव किए गए है। भारतीय टीम मैनेजमेंट में अपने तीन गेंदबाजों को कैरेबियाई टीम के खिलाफ आखिरी मैच से आराम दे दिया है। तेज गेंदबाज उमेश यादव, चाइनामैन कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को चेन्नई टी20 में नहीं खिलाया जाएंगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज के माध्यम से खुद इस बात की जानकारी दी।

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 11 नवम्बर रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा। कि चयनकर्ताओं ने पंजाब के गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को मैच में मौका दिया है। बता दे कि सिद्धार्थ ने इस साल जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान डेब्यू किया गया था।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि 'ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उमेश, जसप्रीत और कुलदीप शारीरिक रूप से बेहतर स्थिति में हो इसलिए तीनों खिलाडिय़ों को तीसरे मैच के लिए आराम दिया गया है।

भारतीय टी-20 टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल।



Herald