बॉल टेम्परिंग के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीवन स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था. वही बॉल टेम्परिंग के मुख्य आरोपी कैमरन बैनक्रोफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया हुआ है.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट एशोसिएशन ने की थी स्मिथ, वार्नर का बैन खत्म करने की मांग
photo by : getty images
भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज को देखते हुए ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट एशोसिएशन (एसीए) जिसमे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी व कोचिंग स्टाफ के लोग शामिल हैं. उसने स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर का बैन खत्म करने की मांग की थी.
एसीए की इस मांग को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराया

बता दें, कि ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट एशोसिएशन (एसीए) की स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के बैन को खत्म करने की मांग को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने ठुकरा दिया हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) फिलहाल स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर लगे प्रतिबंध के विचार को हटाने के इरादे में नहीं हैं.
आपकों बता दें, कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर फिलहाल अपने बैन के 8वें महीने में हैं. वहीं तीसरे आरोपी कैमरन बैनक्रोफ्ट का बैन दिसंबर में समाप्त होने वाला हैं.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने जारी किया बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के कार्यकारी चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने अपने एक बयान में कहा, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने एसीए की मांग पर सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विचार किया है और यह निर्धारित किया है, कि स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्रोफ्ट पर लगे प्रतिबंध में फिलहाल बदलाव करना उचित नहीं हैं.
खिलाड़ियों को सजा देने का निर्णय बोर्ड ने घन चर्चा और लम्बे विचार विमर्श के बाद निर्धारित किया था. अगर हम अब बैन को खत्म करते हैं, तो विदेशों में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की प्रतिष्ठा पर काफी प्रभाव पड़ेगा और यह हम बिल्कुल नहीं चाहते हैं.
चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने अपने एक बयान में कहा, “स्टीव, डेविड और कैमरून वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. जो अच्छी चीज हैं, लेकिन फिलहाल वह बैन समाप्त होने के बाद ही ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले तो यह सबसे अच्छा हैं.
हम मानते हैं कि प्रतिबंधों को कम करने के बारे में चल रही बातचीत उन तीनों खिलाड़ियों पर वापसी का अवांछित दबाव डालेगी जो उन तीनों के लिए भी सही नहीं हैं, इसलिए हम इसके पक्ष में नहीं हैं.
हाँ, हम मानते हैं कि यह निर्णय एसीए के लिए निराशाजनक होगा, लेकिन फिर भी हम उन्हें उनके इस मांग के लिए धन्यवाद देते हैं. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के हित में सीए और एसीए के बीच मजबूत संबंध बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता बनी हुई है और हम जल्द ही उनसे मिलने के लिए तत्पर हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत के खिलाफ पहले टी-20 से पहले स्मिथ और वार्नर के बैन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिया ये हैरान करने वाला फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.