Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही टी-20 में इस रिकॉर्ड के लिए भिड़ेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली

रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्तमान में भारतीय टीम के बल्लेबाजी की रीड की हड्डी हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भी इन दोनों खिलाड़ियों पर ही भारतीय टीम को जीताने का दारमोदार होगा.

हालाँकि, इस सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने की जंग भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच चलेगी और सीरीज खत्म होने के बाद ही पता चल पायेगा, कि दोनों में से कौन सा खिलाड़ी इस रेस में आगे निकला.

रोहित ने तोड़ दिया है विराट के सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन का रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं. रोहित अब टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं.

उन्होंने भारतीय टीम के लिए अब टी-20 क्रिकेट में 2207 रन बना दिए हैं. वहीं विराट कोहली के नाम टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हुए 2102 रन हैं.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में विराट और रोहित के बीच रहेगी आगे निकलने की जंग 

विराट-रोहित

विराट-रोहित

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन भारत के लिए बनाने की जंग रहेगी. दोनों ही खिलाड़ी इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनना चाहेंगे.

दोनों ही मार्टिन गुप्टिल को छोड़ सकते हैं पीछे 

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा इस टी-20 सीरीज में मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ सकते हैं और टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं.

बता दें, कि मार्टिन गुप्टिल ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक सबसे ज्यादा 2271 रन बनाये हुए हैं. रोहित शर्मा जहां उनसे मात्र 64 रन पीछे हैं. वहीं कप्तान कोहली उनसे 169 रन पीछे हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही टी-20 में इस रिकॉर्ड के लिए भिड़ेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.