Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में हरमन सेना का जलवा बरक़रार, धोनी के इस रिकॉर्ड की किया बराबरी

Women's T20 World Cup: Harmanpreet Brigade eyes eyes on semi-finals

वेस्टइंडीज में इस समय महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है. इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन एक बार फिर से बेहद शानदार रहा है. टीम ने अपने ग्रुप के अपने सारे मैच जीते है. भारत अपने ग्रुप में 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है. भारत टी-20 वर्ल्ड कप में 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुँच है. वहीं इस दौरान भारत ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. हरमनप्रीत कौर की सेना धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी 

Indian team to play in Australia in formality match after semi-finals

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने ग्रुप चरण में यह चौथी जीत हासिल की है. ग्रुप बी में भारत ने न्यूजीलैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को हराया. वह ग्रुप में शीर्ष पर है.

हरमनप्रीत की टीम वर्ल्ड कप टी-20 में टॉप पर है. इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने 2014 वर्ल्ड कप टी-20 में 4 और 2015 में सभी छह मैच जीते थे. दोनों ही बार महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे.

वर्ल्ड कप में रहा है अभी तक यादगार प्रदर्शन 

Women's T20 World Cup: Harmanpreet Brigade eyes eyes on semi-finals

अगर महिला वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत का प्रदर्शन अभी तक बेहद शानदार रहा है. एक तरफ जहाँ हरमनप्रीत कौर ने शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी और खिंचा था.वही उसके बाद मिताली राज ने लगातार दो अर्धशतक लगा कर साबित कर दिया कि वो अभी भी टीम की सबसे महतवपूर्ण खिलाड़ी है. उनके अलावा स्मृति मंधना ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी फॉर्म हासिल कर लिया है.

भारत ने अपने ग्रुप में न्यूज़ीलैण्ड और ऑस्ट्रेलिया जैसे टीमों को बेहद आसानी से हराया है. इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान और आयरलैंड को भी आसानी से हराया है.

Harmanpreet became the first Indian to score a century in T20

भारतीय टीम इस समय सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. जहाँ पर भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. ऐसे में देखना खास रहेगा कि भारत इस बार सेमीफाइनल में किस तरह का प्रदर्शन करता है.

 

The post महिला टी-20 वर्ल्ड कप में हरमन सेना का जलवा बरक़रार, धोनी के इस रिकॉर्ड की किया बराबरी appeared first on SportzWiki Hindi.