Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

छलका मिताली का दर्द, बोलीं – 20 साल खेलना गया बेकार, मेरी देशभक्ति पर उठ रहे हैं सवाल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम की कप्तान और प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक मिताली राज कुछ दिनों से उनके और रमेश पोवार के बीच के विवाद को लेकर बेहद दुखी हैं. उनके उपर लगाए जा रहे आरोपों से आहत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने ट्वीटर पर अपना दर्द जाहिर किया है. इस बारे में उन्होंने लिखा कि 20 सालों तक देश के लिए उनका खेलना बेकार हो गया क्यों कि आज उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

देश के लिए खेलना रहा बेकार

कोच रमेश पोवार के आरोपों से आहत मिताली ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में मिताली ने लिखा कि ‘मुझ पर लगाए गए आरोपों से मैं दुखी हूं. खेल के लिए मेरा समर्पण और देश के लिए 20 साल तक खेलना, कड़ी मेहनत करना, पसीना बहाना, सब बेकार गया. आज मेरी देशभक्ति पर संदेह किया जा रहा है. मेरी स्किल्स पर सवाल उठाए गए हैं. सब कुछ मिट्टी में मिल गया. ये मेरी जिंदगी का सबसे खराब दिन है. भगवान मुझे शक्ति दे.’’

बता दें मिताली राज ने कोच रमेंश पोवार पर आरोप लगाया था. मिताली ने राहुल जौहरी और सबा करीम को भेजे एक ईमेल में पोवार पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि उन्होंने वेस्टइंडीज में खेले गये विश्व टी20 के दौरान उन्हें अपमानित किया था. मिताली ने अपने आरापों में उन्हे बिना किसी कारण के टीम से बाहर किए जाने की बात कहते हुए लिखा था कि वे इस कारण रो पड़ी थी.

मिताली के अपनी बात को बीसीसीआई के सामने भी रखी थी. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, रमेश पोवार ने बीसीसीआई को सौंपी अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मिताली राज ने रिटायरमेंट लेने की धमकी दी थी. वही पोवार की माने तो मिताली राज ने ओपनिंग न कराने पर वर्ल्ट टी20 से लौटने और रिटायरमेंट लेने की बात कही थी. पोवार ने मिताली पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे ग्रुप मैच से पहले घर वापस लौटने और रिटायर होने की धमकी दे रही थी.

The post छलका मिताली का दर्द, बोलीं – 20 साल खेलना गया बेकार, मेरी देशभक्ति पर उठ रहे हैं सवाल appeared first on Live Cities.