वेस्टइंडीज में खेले जा रहे आईसीसी महिला विश्व टी-20 का पहला सेमीफाइनल आज भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच खेला गया। जहां इंग्लिश महिला टीम ने जोरदार लय में चल रही भारतीय महिला टीम की एक भी नहीं चलने दी और 8 विकेट से आसानी से हरा दिया।
इंग्लिश महिला टीम ने सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम को दी मात
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही भारतीय महिला टीम ग्रुप दौर में लगातार जीत के साथ इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरी थी।

लेकिन इस नॉआउट मैच में भारतीय महिला टीम कुछ खास नहीं कर सकी और पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 112 रन का ही स्कोर खड़ा कर सकी जिसे इंग्लिश महिला टीम ने 18वें ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारतीय महिला टीम ने पहले खेलते हुए बनाए 112 रन
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की ओपनर स्मृति मंधाना और मिताली राज ने 43 रन की अच्छी शुरुआत दी।

इसके बाद मिताली राज तो 11 रन बनाकर चलती बनी लेकिन मंधाना और जेमिमा ने अच्छी साझेदारी कर भारत को एक समय 2 विकेट पर 89 के स्कोर पर पहुंचा दिया लेकिन यहां से भारतीय महिला टीम लड़खड़ा गई और सनसनीखेज रूप से पूरी टीम 19.3 ओवर में 112 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए मंधाना ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए।
इंग्लैंड महिला टीम ने 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया लक्ष्य
इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही इंग्लैंड महिला टीम के लिए ये लक्ष्य मुश्किल नहीं था। इंग्लिश पारी के दोनों ही सलामी बल्लेबाज केवल 24 रन के स्कोर पर ही पैवेलियन जा बैठी जिससे मैच में रोमांच नजर आने लगा।

लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी आमी जोंस और नटालिया सीजर ने भारतीय महिला टीम को कोई मौका नहीं दिया और दोनों ही पचासे जड़कर 17.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आमी जोंस ने 47 गेंदों में 53 और सीजर ने 38 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। भारत के लिए दिप्ती शर्मा और राधा यादव ने1-1 विकेट लिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post महिला विश्व टी-20- भारतीय महिला टीम का टूटा सपना, इंग्लैंड ने सामीफाइनल में दी आसान मात appeared first on SportzWiki Hindi.