Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 211 रनों के अंतर से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का आज पहला टेस्ट मैच खत्म हो गया. इस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को आसानी से 211 रन से हरा दिया. श्रीलंका के महान स्पिनर रंगाना हैराथ का ये आखिरी मैच था. इस मैच के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं.तो आइये जानते है इस टेस्ट मैच का हाल:

श्रीलंका के बल्लेबाज़ हुए फेल 

कल के स्कोर 15 रन से आगे खेलते हुए श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. इस दौरान दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े. इस दौरान कुशल सिल्वा 30 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद करुनारात्ने भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 25 रन बना के आउट हो गए.

दो विकेट गिरने के बाद धनंजय और कुशल मेंडिस ने टीम को संभाला.दोनों ने मिलाकर 41 रन की साझेदारी की. इस दौरान धनंजय सिर्फ 21 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मैथ्यूज और मेंडिस ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनों ने मिलाकर 46 रन की साझेदारी की. इस दौरान कुशल मेंडिस सिर्फ 45 रन बना के आउट हो गए. कप्तान दिनेश भी कुछ खास नही कर सके और सिर्फ 1 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद डिकवेला भी कुछ ख़ास नही कर सके और 16 रन बना के आउट हो गए.

इस दौरान मैथ्यूज ने अपनी फिफ्टी पूरी की. हालांकि वो भी ज्यादा पिच नही कर सके और सिर्फ 53 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट हने के बाद श्रीलंका का निचलाक्रम पूरी तरह से ढह गया और पूरी टीम सिर्फ 250 रन बना के आउट हो गए.

इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने चार विकेट हासिल किये. वह लेग स्पिनर लेच ने तीन विकेट हासिल किये. वही इस मैच में यादगार शतक लगाने वाले बेन फोक्स को मैन ऑफ द मैच मिला.

The post इंग्लैंड ने श्रीलंका को 211 रनों के अंतर से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त appeared first on SportzWiki Hindi.