Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिनेश कार्तिक ने बताया 21 नम्बर की टीम जर्सी पहनने के पीछे की असली वजह

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक सालों से भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए प्रयास करते रहे है. टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से पहले डेब्यू करने वाला यह बल्लेबाज इस समय भारत की टी-20 टीम का अहम हिस्सा है. हालांकि इंग्लैंड दौरे पर इस खिलाड़ी को टेस्ट टीम में भी मौका मिला था. लेकिन उस सीरीज में यह खिलाड़ी असफल रहा.

जिसके बाद इनको टेस्ट टीम से बाहर निकाल दिया गया.अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया. आखिरी मैच में भारत की जीत में भी इस खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई.

इन्स्टाग्राम पर बताया 21 नंबर की टी-शर्ट पहनने का राज 

बता दें, उन्होंने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमे कोई भी इस खिलाड़ी से सवाल कर सकता है. उनके फैन ने कार्तिक से ये सवाल किया. आखिर क्यों यह खिलाड़ी 21 नंबर का टी शर्ट पहनता है. तब इस बल्लेबाज ने जवाब दिया कि.यह उनकी पत्नी की जन्मतिथि है और इसलिए वह अपनी सीमित ओवरों की जर्सी में 21 नंबर की टीशर्ट पहन के खेलते हैं.

टी20 टीम में दो विकेटकीपरों दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के बीच रोचक रेस जारी है

टीम इंडिया की टी20 टीम में दो विकेटकीपरों दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के बीच रोचक रेस जारी है. महेंद्र सिंह धोनी को ‘रेस्ट’ दिए जाने के बाद से यह रेस और तेज हो गई है. दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत ने धोनी को रेस्ट किए जाने के बाद छह-छह टी20 मैच खेले हैं. पंत ने इन मैचों में कुल 20.80 की औसत से 84 रन बनाए.

टी20 क्रिकेट में कार्तिक के नाम 2018 में सबसे अधिक बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड भी है

कार्तिक ने इसी दौरान चार पारियों में 83.00 की औसत से 83 रन बनाए. वे चार पारियों में सिर्फ एक बार आउट हुए. टी20 क्रिकेट में कार्तिक के नाम 2018 में सबसे अधिक बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने इस साल 14 मैच की 11 पारियों में बैटिंग की है, जिसमें से आठ बार वे नाबाद रहे. मनीष पांडे 11 पारियों में सात बार नाबाद रहकर दूसरे नंबर पर हैं. पंत ने इस साल सात पारियां खेली हैं और हर बार आउट हुए हैं.

 

टी-20 में अभी  इस खिलाड़ी का खेलना बाकी है 

महेंद्र सिंह धोनी को जब टी20 टीम से रेस्ट दिया गया तो चयनकर्ताओं ने कहा कि उनके 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना कम है, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. लेकिन टीम में दो विकेटकीपर कार्तिक और पंत शामिल किए गए. इन दोनों ने ही भारत के लिए पिछले सभी छह टी20 मैच खेले हैं.

हालांकि, टीम प्रबंधन इस बात को लेकर भ्रमित दिख रहा है कि पंत और कार्तिक में से टीम का विकेटकीपर बल्लेबाज कौन है और स्पेशलिस्ट बल्लेबाज कौन है. ऐसे में कार्तिक-पंत की रेस आगे भी जारी रह सकती है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post दिनेश कार्तिक ने बताया 21 नम्बर की टीम जर्सी पहनने के पीछे की असली वजह appeared first on SportzWiki Hindi.