Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने गेंद बाकी रहते हुए हासिल की दूसरी सबसे बड़ी जीत, इससे पहले इस टीम को दिया था 231 गेंद शेष रहते मात

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 5 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच खेला गया.भारत ने इस मैच को 9 विकेट से जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया. मैच में विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में भारतीय टीम ने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. गेंद बाकी रहते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की.

आइए बताते हैं क्या है पूरा रिकॉर्ड:

भारत के लिए सबसे बड़ी जीत (गेंदें बाकी रहते) 

231 विरुद्ध केन्या, ब्लोमफोंटेन, 2001

211 विरुद्ध वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम, 2018

187 विरुद्ध यूएई, पर्थ, 2015

181 विरुद्ध ईस्ट अफ्रीका, लीड्स, 1975

177 विरुद्ध साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2018

भारत ने सीरीज में शानदार वापसी की 

भारतीय टीम ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे में शानदार जीत हासिल की थी. इसके साथ दूसरे और तीसरे मैच में वेस्टइंडीज टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. 3 मैचों में 1-1 से सीरीज बराबरी के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की.

चौथे मैच में टीम ने 224 रनों से बड़ी जीत हासिल की. आज अंतिम मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने विंडीज टीम ने सिर्फ 104 रनों पर रोक दिया और टीम ने आसान जीत हासिल की.इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमाया था.

रोहित ने खेली बेहतरीन पारी शिखर फिर रहे फ्लॉप 

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 55 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए. उनके अलावा विराट कोहली ने नाबाद 33 रनों का पारी खेली. शिखर धवन (6) के रूप में भारत ने अपना एकमात्र विकेट खोया.

105 रनों के लक्ष्य हासिल करने के लिए रोहित शर्मा ओर शिखर धवन ने भारतीय पारी की शुरुआत की. धवन (6) ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और ओशाने थॉमस के शिकार हुए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत ने गेंद बाकी रहते हुए हासिल की दूसरी सबसे बड़ी जीत, इससे पहले इस टीम को दिया था 231 गेंद शेष रहते मात appeared first on SportzWiki Hindi.