Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व कप: बैलेंस बीम में 23वें स्थान पर रही दीपा कर्माकर

नयी दिल्ली
भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर जर्मनी के कोटबस में चल रहे कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व कप के दूसरे दिन बैलेंस बीम में 23वें स्थान पर रही। त्रिपुरा की 25 वर्षीय जिम्नास्ट ने शुक्रवार को वॉल्ट फाइनल्स में जगह बनायी थी। बैलेंस बीम में उन्होंने 11.066 (4.8) 6.266) स्कोर बनाया और 32 खिलाड़ियों के बीच 23वां स्थान ही हासिल कर पायी। पुरूषों के वर्ग में राकेश पात्रा पैरलल बार क्वालीफिकेशन में 13,033 (5.3 7.733) स्कोर के साथ 29 जिम्नास्टों के बीच 16वें स्थान पर रहे। पुरूष वाल्ट के क्वालीफिकेशन दौर में आशीष कुमार भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये और 12.866 अंक लेकर 27 जिम्नास्टों के बीच 23वें स्थान पर रहे। अरूणा रेड्डी पहले दिन घुटने में लगी चोट के कारण फ्लोर स्पर्धा में भाग नहीं ले पायी।